गजेंद्र सिंह की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का आग्रह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2016 8:43 PM

विज्ञापन

गजेंद्र सिंह की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का आग्रह — बेलसंड विधायक सुनीता सिंह चौहान ने एमडी को भेजा पत्र– संविदा के आधार पर हुई है सहायक लेखा अधिकारी के पद पर नियुक्ति– सेवाकाल के दौरान गजेंद्र पर दर्ज है वित्तीय अनियमितता की प्राथमिकी– बिहार राज्य खाद्य निगम में सहायक प्रबंधक रहते किया था गबनसीतामढ़ी : […]

विज्ञापन

गजेंद्र सिंह की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का आग्रह — बेलसंड विधायक सुनीता सिंह चौहान ने एमडी को भेजा पत्र– संविदा के आधार पर हुई है सहायक लेखा अधिकारी के पद पर नियुक्ति– सेवाकाल के दौरान गजेंद्र पर दर्ज है वित्तीय अनियमितता की प्राथमिकी– बिहार राज्य खाद्य निगम में सहायक प्रबंधक रहते किया था गबनसीतामढ़ी : बेलसंड विधायक सुनीता सिंह चौहान ने बिहार राज्य खाद्य निगम, पटना के प्रबंध निदेशक को पत्र भेज कर सेवानिवृत्त व भ्रष्ट कर्मचारी गजेंद्र सिंह की संविदा के आधार पर सहायक लेखा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति पर आपत्ति जतायी है. पत्र में कहा है कि विश्वस्त सूत्रों से यह ज्ञात हुआ है कि बिहार राज्य खाद्य निगम के सीतामढ़ी कार्यालय में गजेंद्र सिंह, जो पूर्व में सीतामढ़ी व शिवहर जिले में प्रभारी सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थापित थे तथा उनके द्वारा शिवहर तथा सीतामढ़ी जिले के कई गोदामों में गबन, कालाबाजारी तथा अनेक प्रकार की अनियमितता की गयी थी. जिसके कारण इन्हें निलंबित भी किया गया था तथा इन पर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी थी. अब ये सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि इनके विरुद्ध कई जांच निगम स्तर पर अब भी लंबित है. ऐसा ज्ञात हुआ है कि राज्य खाद्य निगम मुख्यालय, पटना द्वारा पुन: इनके सेवानिवृत्ति के उपरांत छह माह के लिए संविदा पर नियुक्त किया गया है. जबकि ऐसे कर्मचारी जिनके विरुद्ध सेवाकाल में गबन, वित्तीय अनियमितता का मामला दर्ज हो, उनको पुन: सेवा बहाली नियमानुकूल नहीं है. इस पर सेवानिवृत्ति के उपरांत इन्हें न केवल पुन: बहाल किया गया है, बल्कि लेखा पदाधिकारी के रुप में सीतामढ़ी जिले में हीं प्रतिनियुक्त भी कर दिया गया है. जबकि पूर्व में सीतामढ़ी जिले में पदस्थापना के दौरान कई अनैतिक कार्य किये गये थे. — सरकार व निगम की छवि होगी धूमिल अत: ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी के पदस्थापना से बिहार राज्य खाद्य निगम, सीतामढ़ी में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा तथा निगम एवं सरकार की छवि धूमिल होगी. श्रीमती चौहान गजेंद्र सिंह की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ इनके द्वारा सेवाकाल में की गयी विभिन्न गोदामों में गबन तथा उनके द्वारा किये गये अनैतिक कार्यों की जांच अपने स्तर से करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन