ऊंचे विचार वाले व्यक्ति थे स्व राय : मनोज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2016 8:43 PM

विज्ञापन

ऊंचे विचार वाले व्यक्ति थे स्व राय : मनोज सीतामढ़ी : राजद के वरिष्ठ नेता व नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार ने पूर्व सांसद नवल किशोर राय के पिता रामनंदन राय के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किया है. शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि रामनंदन राय जी ऊंचे विचार […]

विज्ञापन

ऊंचे विचार वाले व्यक्ति थे स्व राय : मनोज सीतामढ़ी : राजद के वरिष्ठ नेता व नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार ने पूर्व सांसद नवल किशोर राय के पिता रामनंदन राय के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किया है. शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि रामनंदन राय जी ऊंचे विचार के सामाजिक संवेदना वाले व्यक्ति थे. उनका प्यार हमेशा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मिलता था. उनके निधन से हमलोगों ने अभिभावक को खो दिया है. संवेदना प्रकट करनेवालों में पूर्व वार्ड पार्षद जगदीश ठाकुर, राजेश कुमार, शशिचंद्र प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल थे. उधर महादलित अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा महिला विकास संस्थान के सचिव डॉ अखिलेश सिंह ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद एवं पूर्व सांसद नवल किशोर राय के पिता रामनंदन राय के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन