10 साल में शक्षिा की बेहतर व्यवस्था से अवसर खुले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2016 8:43 PM

विज्ञापन

10 साल में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था से अवसर खुले फोटो नंबर-2, पंचायत भवन, 3, गांव में निर्मित पीसीसी सड़क, 4, पानी टंकी व सोलर प्लेट, 5, प्रमाण-पत्र दिखाते मुखिया राम शत्रुघ्न राय, 6, नंद किशोर साह बदलते गांव : रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत — ग्रामीणों ने कहा, समय के साथ मिलता गया विकास योजना का […]

विज्ञापन

10 साल में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था से अवसर खुले फोटो नंबर-2, पंचायत भवन, 3, गांव में निर्मित पीसीसी सड़क, 4, पानी टंकी व सोलर प्लेट, 5, प्रमाण-पत्र दिखाते मुखिया राम शत्रुघ्न राय, 6, नंद किशोर साह बदलते गांव : रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत — ग्रामीणों ने कहा, समय के साथ मिलता गया विकास योजना का लाभप्रतिनिधिरून्नीसैदपुर : प्रखंड मुख्यालय को लेकर बने रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत विगत 10 वर्षों से सूबे में चले विकास की रोशनी से जगमग करता दिख रहा है. कीचड़ युक्त गांव की कच्ची सड़क पीसीसी में तब्दील हो चुकी है. वहीं सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ी विकास के मदों से पक्के मकानों में बदल चुके है. दो-चार कमरा युक्त विद्यालय भवन अब दो मंजिला इमारत का रूप ले चुका है. बुजुर्गों, विकलांगों व विधवाओं को सरकारी पेंशन मुहैया कराया जा रहा है. वहीं शुद्ध जलापूर्ति हेतु सोलर सिस्टम पर आधारित लघु पेयजल आपूर्ति योजना के तहत वाटर पंप व टंकी स्थापित कर कुछ सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल भी उपलब्ध कराये जा रहे है. — कई युवकों को मिला रोजगारकरीब 15 हजार की जनसंख्या वाले रून्नीसैदुपर उत्तरी पंचायत के मुखिया राम शत्रुघ्न राय लगातार तीसरे कार्यकाल पूरा कर रहे है. शिक्षा की व्यवस्था बेहतर स्थिति में है. पंचायत में पहले मात्र एक मध्य व दो प्राथमिक विद्यालय थे. अब विगत दस वर्षों के अंदर दोनों प्राथमिक विद्यालय को मध्य विद्यालय का दर्जा प्राप्त हो चुका है. इसके अलावा तीन नव सृजित प्राथमिक विद्यालय खोले गये है. वर्तमान में तीन मध्य व तीन प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे है. सभी विद्यालय भवनों से सुसज्जित हो रहे है. पंचायत के कार्यों के निष्पादन के लिए पूर्व निर्मित पंचायत भवन भी हमेशा मरम्मत, रंगाई-पुताई व रख-रखाव के कारण बेहतर स्थिति में है. पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों की कुल संख्या 9 है. जिसमें दो केंद्र विभिन्न कारणों से बंद पड़े है. वहीं दो केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविका की नियुक्ति हाल हीं में की गयी है. शेष पांच केंद्र का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है. विद्युत सुविधा के तहत पंचायत के सभी मुहल्ला का विद्युतीकरण किया जा चुका है. पंचायत में तीन सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है. किसानों की सुविधा के लिए पैक्स गोदाम भवन का निर्माण भी कराया गया है. ग्रामीण राम चंदर साह, गणेश ठाकुर, दिनेश बैठा, रामबाबू राय व हरि मंडल के अनुसार एक समय था, जब बरसात के दिनों में कीचड़ के कारण घर से नंगे पाव निकलना पड़ता था. अब किसी तरह की परेशानी नही होती थी. विद्यालय की दुर्दशा से व गरीबी के कारण बच्चों को विद्यालय नही भेज पाते थे. आज बच्चे व बच्चियों को शिक्षित बनाने के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है. गांव के दर्जनों युवक शिक्षक के पद पर कार्यरत हुए है. इनमें विक्रम कुमार, ज्ञान रौशन, राजेश कुमार व रवि चौधरी समेत अन्य का नाम शामिल है. वहीं आशीष कुमार, तारकेश्वर कुमार व अमर कुमार समेत अन्य छात्र ममें कुछ इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, तो कुछ पूरा कर रहे है. कई छात्र आइआइटी की तैयारी भी कर रहे है. — क्या कहते हैं मुखियामुखिया राम शत्रुघ्न राय के अनुसार वर्ष 2008 में रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा ग्राम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था. पंचायत की करीब 35 सौ फिट पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. वहीं लगभगत 25 सौ फिट सड़कों के पीसीसी का काम जारी है. कुल 6 सार्वजनिक शौचालय व एक स्नानगार का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. पौधारोपण को लेकर भी कई कार्य किये गये है. सात सौ फिट नाला का निर्माण कराया जा चुका है. लघु वाटर आपूर्ति योजना के तहत सैदपुर घाट पर सौर्य उर्जा पर आधारित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है. स्वास्थ्य सुविधा के लिए पीएचसी में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है. पंचायत समिति सदस्य नंद किशोर साह कहते है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद विद्युत शुल्क पंचायत वासियों को शहरी क्षेत्र का देना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन