परिहार के तमाम स्कूलों में जांच शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2016 8:43 PM

विज्ञापन

परिहार के तमाम स्कूलों में जांच शुरू — डीएम के आदेश पर पांच जांच टीमों का गठन — प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षकों में हड़कंप — तीन स्कूलों में गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने दिया था सभी स्कूलों में जांच का आदेश सीतामढ़ी/परिहार. परिहार प्रखंड की सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में छात्रवृत्ति […]

विज्ञापन

परिहार के तमाम स्कूलों में जांच शुरू — डीएम के आदेश पर पांच जांच टीमों का गठन — प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षकों में हड़कंप — तीन स्कूलों में गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने दिया था सभी स्कूलों में जांच का आदेश सीतामढ़ी/परिहार. परिहार प्रखंड की सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में छात्रवृत्ति व पोशाक राशि वितरण की जांच करायी जा रही है. पिछले दो-तीन दिनों से जांच चल रही है. यह कार्रवाई डीएम राजीव रौशन के आदेश के आलोक में की जा रही है. डीएम के आदेश पर जांच के लिए डीइओ द्वारा पांच टीमों का गठन किया गया है. — प्रतिदिन डीएम को रिपोर्ट पांचों टीम प्रतिदिन स्कूलों में योजनाओं की जांच कर रही है और प्रतिदिन डीएम को जांच रिपोर्ट उपलब्ध भी करा रही है. जांच में 15 बीइओ व पांच डीपीओ लगाये गये हैं. माना जा रहा है कि तीन-चार दिनों के अंदर परिहार प्रखंड के सभी 184 स्कूलों में जांच की कार्रवाई पूरी कर ली जायेगी. वहां के प्रधान शिक्षकों में हड़कंप मच गया है. — तीन प्रधान पर प्राथमिकी बता दें कि जदयू जिलाध्यक्ष रामजीवन प्रसाद ने डीएम से शिकायत की थी कि परिहार प्रखंड के तीन स्कूलों में छात्रवृत्ति व पोशाक राशि के वितरण में गड़बड़ी की गयी है. डीएम द्वारा जांच करायी गयी. गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद दो प्रधान शिक्षकों के खिलाफ परिहार तो एक के खिलाफ बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. तीनों स्कूलों में गड़बड़ी उजागर होने पर डीएम ने डीइओ को परिहार के तमाम प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में जांच करा रिपोर्ट देने को कहा था. सभी सीआरसीसी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है कि वे जांच टीम को संबंधित स्कूलों में ले जायेंगे. — हर टीम के एक नोडल पदाधिकारी हर जांच टीम में तीन बीइओ शामिल हैं और हर टीम के एक नोडल अधिकारी डीपीओ हैं. जांच टीमों में क्रमश: बीइओ अजय कुमार त्रिवेदी, श्याम कुमार, अरुण कुमार, अरविंद कुमार, रामवृक्ष सिंह, अमरेंद्र कुमार, दानी राय, लक्ष्मी सिंह, नितिश्वर पांडेय, नितिश्वर महतो, माधवेंद्र कुमार, इसलाम अंसारी, रामसेवक राम, कामेश्वर पासवान व बालेश्वर कुमार तो नोडल पदाधिकारी के रूप में डीपीओ सुरेश प्रसाद सिंह, इफ्तेखार अहमद, उमेश प्रसाद सिंह, विद्यानंद व रामजी पासवान शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन