नप के उप सभापति पर मारपीट का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2016 9:00 PM
नप के उप सभापति पर मारपीट का आरोप संवाददातासीतामढ़ी : नगर परिषद के उप सभापति मो इरशाद आलम पर एक व्यक्ति को घर में बंद करके मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. मामला रुपया के लेन-देन से जुड़ा हुआ है. दोनों पक्ष की शिकायत सुनने के बाद थानाध्यक्ष विशाल आनंद जांच-पड़ताल में जुट गये […]
नप के उप सभापति पर मारपीट का आरोप संवाददातासीतामढ़ी : नगर परिषद के उप सभापति मो इरशाद आलम पर एक व्यक्ति को घर में बंद करके मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. मामला रुपया के लेन-देन से जुड़ा हुआ है. दोनों पक्ष की शिकायत सुनने के बाद थानाध्यक्ष विशाल आनंद जांच-पड़ताल में जुट गये है. क्या है मामलानगर थाना क्षेत्र के मुरलिया चक निवासी मो सबिर ने थाना में एक आवेदन देकर बताया है कि वह अपने पिता मो मुस्ताक के साथ रविवार की सुबह 10 बजे शहर की ओर आ रहा था. इसी दौरान जानकी स्थान चौक पर उप सभापति मो इरशाद आलम, मजीरूल, इसा व चांद उसके पिता के साथ मारपीट करने लगे. कह रहे थे कि तुम इशा का रुपया क्यों नही दे रहे हो. मारते हुए उसके पिता को घर में ले जाकर बंद कर दिया. इससे पहले उसके पिता से सादा स्टॉप पर हस्ताक्षर करा लिया. बार-बार धमकी दे रहे थे कि एक लाख का चार लाख लेंगे. इधर उप सभापति मो आलम का कहना है कि उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है. घटना के दिन मो मुस्ताक मेहसौल के 50-60 लोगों के साथ आकर घर पर हंगामा कर रहा था. उनके द्वारा सूचना दिये जाने पर पुलिस ने उनके घर के पास से मो मुस्ताक को पकड़ा भी है. — क्या कहते है थानाध्यक्षथानाध्यक्ष विशाल आनंद का कहना है कि उप सभापति के सूचना पर पुलिस पहुंची थी. मुस्ताक को कैद करके रखने का साक्ष्य सामने नही आया है. पुलिस दोनों पक्ष की शिकायत सुन कर बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










