गरीबों के बीच कंबल का वितरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2016 8:44 PM
गरीबों के बीच कंबल का वितरण फोटो-21 कंबल देती डॉ निभा झासीतामढ़ी : समाजसेविका डॉ निभा झा ने रविवार को मानिक चौक(रून्नीसैदपुर) स्थित अपने आवास पर 240 गरीब, असहाय, बेबस व लाचार के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल बांटने के दौरान गरीबों की व्यथा देख व सुन डॉ झा भावुक हो गयी. इस […]
गरीबों के बीच कंबल का वितरण फोटो-21 कंबल देती डॉ निभा झासीतामढ़ी : समाजसेविका डॉ निभा झा ने रविवार को मानिक चौक(रून्नीसैदपुर) स्थित अपने आवास पर 240 गरीब, असहाय, बेबस व लाचार के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल बांटने के दौरान गरीबों की व्यथा देख व सुन डॉ झा भावुक हो गयी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनसे जब तक बन पड़ेगा, वह गांव एवं आसपास के क्षेत्र में निरीह, लाचार, असहाय व गरीबों की सेवा करती रहेगी. मालूम हो कि डॉ श्रीमती झा के पति एकनाथ झा रेलवे में मालबाबू के पद पर कार्यरत हैं. मौके पर सरपंच वंशीधर झा, भोला राय, चक्रधर झा, अवधेश कुमार झा, चंद्र मोहन झा, विनय कुमार झा, अरुण चंद्र झा, मो इसमाईल, मो इदरीश, मो मोस्तकीम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










