माता सावत्रिी बाई फुले की जयंती मनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2016 8:44 PM

विज्ञापन

माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनी सीतामढ़ी : बामसेफ के तत्वावधान में रविवार को नगर स्थित कबीर मंडल परिसर में माता सावित्री बाई फुले की 185 वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बामसेफ के प्रदेश संगठन सचिव उपेंद्र साफी ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले का जन्म तीन जनवरी 1831 […]

विज्ञापन

माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनी सीतामढ़ी : बामसेफ के तत्वावधान में रविवार को नगर स्थित कबीर मंडल परिसर में माता सावित्री बाई फुले की 185 वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बामसेफ के प्रदेश संगठन सचिव उपेंद्र साफी ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले का जन्म तीन जनवरी 1831 को महाराष्ट्र राज्य के पुना जिले में हुआ था. वर्ष 1840 ई में महात्मा ज्योतिबा फुले जी के साथ विवाह हुआ था. एक जनवरी 1848 को महात्मा फुले ने देश के मूल निवासी बहुजन समाज के लिए प्रथम विद्यालय खोले. इसी विद्यालय में प्रथम शिक्षिका बन कर सावित्री बाई ने शिक्षा देने का कार्य किया, जो तत्कालीन विषमता वादी ब्राह्मणवादी सामाजिक व्यवस्था के विरुद्ध एक क्रांतिकारी कदम साबित हुआ. इन्होंने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं न्याय पर आधारित सामाजिक व्यवस्था बनाने के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. मौके पर जिलाध्यक्ष चंदेश्वर कुमार, संगठन सचिव संजय पासवान, जीवनाथ राम, महेंद्र राम, हरिश्चंद्र राम, राम निरंजन राम, राम किशोर कुमार बैठा, जितेंद्र कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन