मानव का जीवन रहा है कलात्मक : कमलेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2016 8:25 PM
मानव का जीवन रहा है कलात्मक : कमलेश — दस दिवसीय मिथिला चित्रकला कार्यशाला संपन्न– श्री सीता सेवा समिति में सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण– प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर किया सम्मानितसीतामढ़ी : श्री सीता सेवा समिति द्वारा आयोजित दस दिवसीय मिथिला चित्रकला कार्यशाला संपन्न हो गया. संस्था के सचिव कमलेश सर्राफ की अध्यक्षता में […]
मानव का जीवन रहा है कलात्मक : कमलेश — दस दिवसीय मिथिला चित्रकला कार्यशाला संपन्न– श्री सीता सेवा समिति में सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण– प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर किया सम्मानितसीतामढ़ी : श्री सीता सेवा समिति द्वारा आयोजित दस दिवसीय मिथिला चित्रकला कार्यशाला संपन्न हो गया. संस्था के सचिव कमलेश सर्राफ की अध्यक्षता में नगर के गुदरी रोड स्थित कार्यालय में 30 छात्राओं एवं महिलाओं ने सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया. सचिव ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि मानव का जीवन कलात्मक रहा है. जिसका स्पष्ट झलक कार्यशाला में दिखायी देता है. प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव का प्रयोग कर रंग रुप का जो विस्तार किया है, वह वास्तविकता से परे है. प्रो उषा शर्मा ने मिथिला चित्रकला को प्रेम, उल्लास, आनंद, मांगल्य एवं धार्मिक भावना का जीता जागता रूप कहा. मुख्य अतिथि सुशील कुमार ने मिथिला चित्रकला के बारे में विस्तार से चर्चा की. प्रशिक्षण प्रभारी सह प्रसिद्ध चित्रकार अशोक कुमार ने मिथिला चित्रकला के शैली और विन्यास को लोक कला की संवेदना बताते हुए कहा कि यह इतना सरल, सरस एवं निष्ठा की अव्यवस्थित रेखाओं में प्राण फूंक देती है, जो इसकी सुंदरता या सौंदर्यमान के लिए तर्क वितर्क की आवश्यकता नहीं है. यही कारण है कि महिलाएं गोबर, मिट्टी, रंग एवं अन्य सूखे सामानों से इसे सहजता से बनाती है. प्रशिक्षिका रंजू श्रीवास्तव, विमला श्रीवास्तव, गूंजा पांडेय तथा नागेंद्र ठाकुर ने भी प्रशिक्षुओं को धन्यवाद दिया. मौके पर रानी पांडेय, सुलेखा, सुजाता, पंखुड़ी जालान, सुगंधा जालान, मेनका, भाव्या, साक्षी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










