Sitamarhi News: मुठिया बाबा आश्रम में आज से नौ दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव, देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
Devotees gathered at Thiya Baba Ashram in Sitamarhi during preparations for a nine-day spiritual festival.

महोत्सव की तैयारी को लेकर आश्रम में मौजूद संत-महात्मा और श्रद्धालु.

सीतामढ़ी के हरिछपरा स्थित श्री सीताराम नाम सुखधाम आश्रम में 13 से 21 जून तक नौ दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन होगा. महोत्सव में देशभर के संत-महात्मा, श्रद्धालु और कथा वाचक शामिल होंगे. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

Sitamarhi News: जिला मुख्यालय के समीप डुमरा प्रखंड के हरिछपरा स्थित परम पावन श्री सीताराम नाम सुखधाम आश्रम (मुठिया बाबा की कुटिया) में 13 से 21 जून तक अनंत विभूषित श्री नाम जापक सरकार बाबा की 33वीं सिया-पिया मिलन (साकेत) स्मृति में नौ दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है.

कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

आयोजक संत किशोरी शरण मधुकर उर्फ मुठिया बाबा ने बताया कि 13 जून को विशाल कलश यात्रा एवं पार्वती मंगल शिव विवाह कार्यक्रम के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा. इसके बाद लगातार नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

होंगे कई धार्मिक आयोजन

महोत्सव के दौरान अखंड श्री सीतायाम नाम संकीर्तन, श्री नाम जाप, श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण, संगीतमय श्री प्रेम रामायण कथा तथा श्रीराम लीला मंचन का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा श्रीराम जन्म, जानकी जन्म, फुलवारी महोत्सव, धनुष यज्ञ, हल्दी-तिलक, मटकोर एवं श्री सीताराम विवाह महोत्सव जैसे कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे.

अयोध्या के संत सुनाएंगे रामायण कथा

अयोध्या धाम के प्रसिद्ध कथा व्यास आशु कवि बाल संत श्री श्याम सुंदर दास जी महाराज प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक संगीतमय श्री प्रेम रामायण कथा का रसपान कराएंगे. वहीं प्रत्येक रात श्रीराम लीला एवं आकर्षक धार्मिक झांकियों का मंचन भी किया जाएगा.

21 जून को होगा महायज्ञ और भंडारा

महोत्सव की पूर्णाहुति 21 जून को गुरु अर्चा महायज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ होगी. आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर नाम संकीर्तन एवं कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने की अपील की है.

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में नगर पार्षद अमृतेश मिश्रा, समाजसेवी अभिषेक मिश्रा सहित कई साधु-संत एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन