निजी जमीन की अतक्रिमण पर रोक लगाने की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2016 8:25 PM

विज्ञापन

निजी जमीन की अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग चोरौत : स्थानीय उत्तरी पंचायत निवासी सुधीर राय ने सीओ को एक आवेदन देकर अपने निजी जमीन पर किये जा रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग की है. आवेदन में चोरौत-भुतहा पथ में यमुनी नदी में बना रहे पुल निर्माण कंपनी सिंधु कंस्ट्रक्शन पर निजी […]

विज्ञापन

निजी जमीन की अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग चोरौत : स्थानीय उत्तरी पंचायत निवासी सुधीर राय ने सीओ को एक आवेदन देकर अपने निजी जमीन पर किये जा रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग की है. आवेदन में चोरौत-भुतहा पथ में यमुनी नदी में बना रहे पुल निर्माण कंपनी सिंधु कंस्ट्रक्शन पर निजी जमीन को अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है. कहा है कि बिना उनके अनुमति व सहमति का जबरन उनके निजी जमीन पर उक्त कंपनी द्वारा मिट्टी भराई कर एप्रोच पथ बनाया जा रहा है. आवेदक ने इस मामले की जांच कराते हुए मिट्टी भराई कार्य पर रोक लगाने की मांग की है. — कहते हैं सीओ इस बाबत सीओ राजेंद्र पाठक ने बताया कि शिकायत मिली है. मामले की जांच के लिए संबंधित कर्मचारी को निर्देश दिया गया है. जांच के बाद हीं हकीकत सामने आयेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन