पीएचसी में छह माह से एंटिरैबिज नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2016 8:25 PM

विज्ञापन

पीएचसी में छह माह से एंटिरैबिज नहीं पुपरी : स्थानीय पीएचसी में कुत्ता व सांप काटने के बाद दी जाने वाली दवा विगत छह महीने से अधिक समय से उपलब्ध नहीं है. इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले गरीब तबके के पीडि़तों को काफी परेशानी हो रही है. इन मरीजों को मजबूरी में बाहर […]

विज्ञापन

पीएचसी में छह माह से एंटिरैबिज नहीं पुपरी : स्थानीय पीएचसी में कुत्ता व सांप काटने के बाद दी जाने वाली दवा विगत छह महीने से अधिक समय से उपलब्ध नहीं है. इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले गरीब तबके के पीडि़तों को काफी परेशानी हो रही है. इन मरीजों को मजबूरी में बाहर से एंटिरैबिज वैक्सीन मनमाने दाम पर खरीदना पड़ता है जो उसके लिए काफी मुश्किल होता है. हालांकि यह परेशानी कोई नयी नहीं है, पर बार-बार के शिकायतों व घटना के बाद भी कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है. इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा कुणाल शंकर ने बताया कि दवा के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा गया है. उपलब्ध होने पर रोगियों को दवा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन