घर में घुसकर छेड़खानी में पांच लोग आरोपित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2019 1:05 AM

विज्ञापन

शहर के कोर्ट बाजार पंचमुखी हनुमान मंदिर की घटना सीतामढ़ी : शहर के वार्ड नंबर 07 निवासी एक व्यक्ति के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें स्थानीय राहुल कुमार, लक्की कुमार, विक्की कुमार, गोलू कुमार व सुरेश साह को आरोपित किया गया है. श्री पटेल ने पुलिस को बताया है […]

विज्ञापन

शहर के कोर्ट बाजार पंचमुखी हनुमान मंदिर की घटना

सीतामढ़ी : शहर के वार्ड नंबर 07 निवासी एक व्यक्ति के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें स्थानीय राहुल कुमार, लक्की कुमार, विक्की कुमार, गोलू कुमार व सुरेश साह को आरोपित किया गया है.
श्री पटेल ने पुलिस को बताया है कि गत मंगलवार की शाम उक्त पांचों आरोपित लड़के उसके घर में घुसकर उनकी दोनों पुत्रियों के साथ छेड़खानी करने लगे. विरोध करने पर दोनों पुत्री समेत उनकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे. शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख सभी आरोपित धमकी देते हुए भाग गये. घटना के 10 मिनट बाद पांचों आरोपित 20 अज्ञात लड़कों के साथ उसके घर पर पत्थरबाजी करने लगे.
पीड़िका के पिता ने पुलिस को यह भी बताया है कि छह महीने से उनकी दोनों पुत्री के साथ छेड़खानी की जा रही है. जिससे आजिज होकर दोनों लड़की अपने फुआ के घर हाजीपुर चली गयी थी. छठ पूजा को लेकर वह घर आयी थी. इससे पूर्व छठ घाट पर भी उसके साथ छेड़खानी की गयी. फुआ के पहुंचने पर उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया.
गौरतलब है कि पांचों आरोपित में एक राहुल कुमार को मंगलवार की शाम चाकू मारकर घायल कर दिया गया था. जिसमें राहुल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर नगीना पटेल समेत अन्य को आरोपित किया गया था. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन