12 अगस्त को रोहतास में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता और वीरांगनाओं की झांकी बनेगी खास आकर्षण
फोटो कैप्शन3 : तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक करते डीएम. | Prabhat Khabar Network
सासाराम में 12 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बच्चे भारत माता और झांसी की रानी की झांकी में शामिल होंगे।
Rohtas News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को रोहतास में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. जिलाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यात्रा समाहरणालय परिसर से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस चौक, गांधी चौक और धर्मशाला होते हुए निशान सिंह चौक पहुंचेगी. इसके बाद यात्रा वापस समाहरणालय परिसर लौटेगी, जहां इसका समापन होगा.
डीएम ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सोमवार को बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को यात्रा के निर्धारित मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिये. राष्ट्रभक्ति से जुड़े इस आयोजन में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे.
बच्चों की झांकी रहेगी मुख्य आकर्षण
यात्रा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के छात्र-छात्राओं के साथ संत जोसेफ स्कूल के बच्चे भी शामिल होंगे. संत जोसेफ स्कूल के बच्चों की विशेष झांकी इस यात्रा का मुख्य आकर्षण होगी. बच्चे भारत माता, झांसी की रानी और अन्य वीरांगनाओं के रूप में सजकर देशभक्ति और वीरता का संदेश देंगे.
तिरंगे के सम्मान का दिया जायेगा संदेश
तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के साथ शामिल छात्र-छात्राएं लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश देंगे. जिला प्रशासन की ओर से यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी की जा रही है. हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित यह यात्रा जिलेवासियों में देशभक्ति की भावना मजबूत करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










