नशामुक्ति का संदेश देकर रोहतास के संत शिवानंद अकादमी की छात्राओं ने जीता प्रथम पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 6 : नशा मुक्त युवा कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली संत शिवानंद अकादमी की छात्राएं] प्रधानाचार्य व शिक्षकों के साथ. | Prabhat Khabar Network

सासाराम के संत शिवानंद अकादमी की छात्राओं ने नशा मुक्त युवा कार्यक्रम में नृत्य प्रतियोगिता जीतकर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

Rohtas News : मेरा युवा भारत रोहतास के तत्वावधान में आयोजित ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के तहत हुई नृत्य कला प्रतियोगिता में संत शिवानंद अकादमी प्लस टू स्कूल, सासाराम की छात्राओं ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया. छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से नशामुक्त समाज और विकसित भारत का संदेश देकर निर्णायकों की सराहना हासिल की. उनकी सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.

नृत्य के जरिये दिया नशामुक्ति का संदेश

प्रतियोगिता में विद्यालय की अवंतिका कुमारी, रूची कुमारी, खुशबू कुमारी, संध्या कुमारी, आंचल कुमारी और वर्षा कुमारी ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी. छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया. बेहतर प्रदर्शन के लिए निर्णायकों ने उन्हें प्रथम पुरस्कार प्रदान किया.

प्रधानाध्यापक ने दी छात्राओं को बधाई

विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ने छात्राओं की सफलता पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलना विद्यार्थियों के लिए खुशी, गर्व और आत्म-संतोष का विषय होता है. इससे उन्हें अपनी मेहनत और प्रतिभा की पहचान मिलने का एहसास होता है.

उपलब्धियां बढ़ाती हैं छात्रों का आत्मविश्वास

प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां छात्रों में नया उत्साह पैदा करती हैं और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं. उन्होंने विजेता छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.

विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल

प्रथम पुरस्कार मिलने के बाद छात्राओं ने खुशी जाहिर की. उन्होंने भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही. विद्यालय परिवार की ओर से भी छात्राओं को बधाई दी गयी.

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह के साथ सत्येंद्र प्रसाद साह, अरविंद कुमार, प्रभात कुमार, जाह्नवी कुमारी, आरती कुमारी, कुंदन कुमार, दीप रानी, सचिन कुमार, अवनीश कुमार, विनोद कुमार पासवान, रूबी कुमारी, पायल कुमारी, अमित कुमार सिंह, आलोक कुमार मिश्रा, अमित कुमार पटेल, श्वेता रानी, राहुल श्रीवास्तव और विकास कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन