रोहतास में जल संचयन के लिए खोदा आहर, अब हाईकोर्ट के आदेश पर फिर भर रही मिट्टी

Updated:
विज्ञापन

खिरोधरपुर आहर पर मौजूद अधिकारियों की टीम की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर बिक्रमगंज के खिरोधरपुर आहर में खुदाई के बाद उसे फिर से मिट्टी से समतल किया जा रहा है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया।

विज्ञापन

Rohtas News : आहरों की सफाई और अतिक्रमण हटाकर जल संचयन को बढ़ावा देने के अभियान के बीच बिक्रमगंज में सोमवार को एक अलग मामला सामने आया. यहां पटना हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में पहले से खुदाई किये गये खिरोधरपुर आहर के हिस्से को दोबारा मिट्टी से भरकर पूर्व की स्थिति में लाने का काम शुरू कराया गया. प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी पूरे पुनर्स्थापन कार्य की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद रहे.

विज्ञापन

रैयत की याचिका पर हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

मामला थाना नंबर-299 के खेसरा संख्या 273 एवं 376 से जुड़ा है. एक रैयत की ओर से दायर याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने खुदाई किये गये आहर को पूर्व की स्थिति में बहाल करने का निर्देश दिया था. जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर सोमवार से न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुनर्स्थापन कार्य शुरू कराया गया.

खुदे हिस्से में डाली जा रही मिट्टी, बनाया जा रहा समतल

पुनर्स्थापन के तहत कार्य एजेंसी द्वारा आहर के खुदे हुए हिस्से में मिट्टी डाली जा रही है. इसके बाद जमीन को पूर्व की स्थिति के अनुरूप समतल किया जा रहा है. प्रशासन की ओर से कार्य को न्यायालय के निर्देश और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार पूरा कराने की कार्रवाई की जा रही है.

आहर बचाने के अभियान के बीच सामने आया उलटा मामला

आम तौर पर प्रशासन की ओर से आहरों पर हुए अतिक्रमण को हटाने, मिट्टी और गाद की सफाई कराने तथा जल संचयन क्षमता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाता है. लेकिन खिरोधरपुर आहर का मामला इसके विपरीत है. यहां न्यायालय के आदेश के बाद पहले से की गयी खुदाई वाले हिस्से को ही दोबारा मिट्टी से भरकर समतल किया जा रहा है.

एसडीओ से लेकर डीएसपी तक ने लिया जायजा

पुनर्स्थापन कार्य की निगरानी के लिए अनुमंडलाधिकारी दिलीप कुमार स्वयं स्थल पर पहुंचे. उनके साथ डीएसपी सिंधु शेखर सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता संतोष कुमार, अंचलाधिकारी आशीष आनंद और लघु सिंचाई विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और न्यायालय के आदेश के अनुरूप कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया.

सुरक्षा व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी तैनात

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी सह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अमित कुमार को स्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है. उनके सहयोग के लिए दंडाधिकारी सुमित आनंद, कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे.

हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में हो रही पूरी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खिरोधरपुर आहर में पुनर्स्थापन की पूरी कार्रवाई पटना हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन