सासाराम में किसानों-मजदूरों का प्रदर्शन, अमेरिका से कृषि व्यापार समझौता रद्द करो, MSP की कानूनी गारंटी दो

Updated:
विज्ञापन

शहर के प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य | Prabhat Khabar Network

सासाराम में संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते को रद्द करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Rohtas News : संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सोमवार को जिला मुख्यालय सासाराम में किसान और मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों और मजदूरों के हित में कई मांगें उठायीं. संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विभिन्न किसान एवं मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

भारत-अमेरिका कृषि समझौते को बताया किसान विरोधी

प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की. नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित समझौता किसानों के हित में नहीं है और इससे कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग की.

MSP की कानूनी गारंटी और कृषि राहत पैकेज की मांग

किसान नेताओं ने सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी लागू करने की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. लागत और बाजार मूल्य के बीच बढ़ता अंतर किसानों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर रहा है. उन्होंने किसानों के लिए व्यापक राहत पैकेज देने की भी मांग की.

चारों श्रम संहिताएं वापस लेने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने, मनरेगा को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की. इसके अलावा बिजली बिल वापस लेने और स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से उठायी गयी.

सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली और खाद-बीज की व्यवस्था की मांग

किसान संगठनों ने सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने, खाद-बीज की उचित व्यवस्था करने और कृषि क्षेत्र को राहत देने की मांग की. नेताओं ने कहा कि खेती से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों में जनहित के अनुरूप बदलाव की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की. इसके बाद किसान एवं मजदूर नेताओं का एक शिष्टमंडल डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

प्रदर्शन की अगुवाई मो. सतार अंसारी, भोले शंकर, राजेश साह, शोभनाथ यादव, भीम सिंह और सुभाष यादव ने की. मौके पर मो. शहीद अंसारी, रसूल अंसारी, अनिल यादव, ललन शर्मा, अमीत कुमार, राजेश्वर राम, चंदेश्वर सिंह, ललन, शशिकांत, संजय सिंह, नकुल सिंह, देवकी भुईया, यदुनन्दन सिंह, रामसकल पासवान, अजमल अंसारी, नसीम अहमद, राजीव दूबे, मिथलेश कुमार, धनजी कुमार, रघु राम, शिवपूजन पासवान, संतोष कुमार, महेन्द्र राम, सुनील पांडेय, शंभुनाथ पांडेय, अख्तर शमीम, धनंजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
जितेंद्र कुमार पासवान

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन