खिड़की तोड़ ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास

Published at :05 Feb 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
खिड़की तोड़ ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास

डोरीगंज (छपरा) : साल 2014 के 18 नवंबर की रात बैंक में सेंधमारी कर नौ लाख 23 हजार 280 रुपये की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा की कमजोर खिड़कियों व दीवारों को निशाना बनाये. चोरों के द्वारा […]

विज्ञापन

डोरीगंज (छपरा) : साल 2014 के 18 नवंबर की रात बैंक में सेंधमारी कर नौ लाख 23 हजार 280 रुपये की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा की कमजोर खिड़कियों व दीवारों को निशाना बनाये. चोरों के द्वारा दूसरी बार घटना को अंजाम देने की कोशिश की. मौके पर तैनात चौकीदारों की चौकसी की आहट में उनका प्रयास विफल कर दिया. घटना बुधवार की देर रात की है.

जब कुछ चोरों ने बैंक के पिछवारे से खिड़की को रड से उखाड़ने का प्रयास किया. तभी बैँक में तैनात चौकीदारों के आने की भनक चोरों को लग गयी और वे वहां से भाग निकले. चौकीदार शिव प्रसाद मांझी एवं जगदीश मांझी ने बताया कि रात 11 बजे राउंड लगाकर आपस में बातें कर रही रहे थे कि पीछे से कुछ चटकने की हल्की आवाज आयी. टर्च जलाकर देखा तो कुछ भी नजर नहीं आया. सुबह हुई तो पता चला कि खिड़की उखाड़ी जा चुकी है. जिसकी सूचना थाना को देने के साथ-साथ बैंक प्रबंधक को दी गयी. मौके पर पहुंचे बैंक शाखा प्रबंधक विंदा प्रसाद ने बताया कि चोरी कुछ भी नहीं किया गया है.

सबकुछ ठीक ठाक है. चोरों के द्वारा केवल खिड़की तोड़ी गयी है. मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थाने के एएसआइ ब्रजभूषण सिंह ने घटना की जानकारी लेते हुए छानबीन की. बैंक की कमजोर सुरक्षा घेरे को लेकर बैंक प्रबंधक ने गहरा असंतोष जताते हुए बताया कि बैंक की कमजोर हो चुकी खिड़कियों एवं अन्य रूम के दरवाजे को बदल लोहे की चैनल गेट लगवाने की मकान मालिक सुनील सिंह से मेरी लगातार कोशिश अनसुनी रही. वहीं सुरक्षा के लिहाजा से बैंक में सीसी टीवी कैमरा न होने तथा खराब परे सायरन की सूचना वरीय पदाधिकारियों को देने के बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. घटना के संबंध में प्रबंधक ने थाने में एक सनहा दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन