घर के पास बगीचे में लीची के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Published by :SHAH ABID HUSSAIN
Published at :29 Apr 2026 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
घर के पास बगीचे में लीची के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

मकेर थाना क्षेत्र के बाघाकोल पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी 28 वर्षीय युवक का शव मंगलवार की रात खलपुरा गांव स्थित पंडित की गाछी में लीची के पेड़ से लटका मिला.

विज्ञापन

मकेर. थाना क्षेत्र के बाघाकोल पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी 28 वर्षीय युवक का शव मंगलवार की रात खलपुरा गांव स्थित पंडित की गाछी में लीची के पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान शिव कुमार राम के पुत्र ध्रुव कुमार केसरी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के चाचा भूषण कुमार केसरी ने बताया कि ध्रुव कुमार एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. मंगलवार शाम करीब सात बजे वह कंपनी का काम निबटा कर घर आया था. बैग और रुपया मां देवंती देवी को देकर थोड़ी देर बाद गांव में निकल गया. थोड़ी देर बाद वापस घर आया. दुबारा रात करीब 10 बजे वह मां से शौच जाने की बात कहकर घर से निकला. काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन में जुट गये. खोज के दौरान खलपुरा गांव के पंडित की गाछी में लीची के पेड़ से गर्दन में रस्सी बंधा शव लटका मिला. परिजन शव को घर ले आये और रात में ही पुलिस को सूचना दी. सूचना पर मकेर थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह ने पुलिस बल व पुलिस की 112 टीम के साथ मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली. कागजी करवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. मृतक अपने भाई-बहनों में अकेला था. बहन सरिता देवी की शादी हो चुकी है. पिता दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं और घटना के समय वहीं दूसरे प्रदेश मे ही थे. घर पर मां अकेली थीं. चाचा भूषण कुमार ने बताया कि पट्टीदार से भूमि विवाद चल रहा है. मृतक को घर नहीं बनाने दिया जा रहा था और हमेशा मारपीट की जाती थी. बुधवार को थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच व मोबाइल सीडीआर के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन