Oppo F33 5G की सेल शुरू, प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेगी दमदार बैटरी

ओप्पो F33 5G
Oppo F33 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है, जिसकी कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है. इसमें 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है. फोन मजबूत डिजाइन और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे मिड-रेंज में एक अच्छा ऑप्शन बनाता है.
Oppo के लेटेस्ट मॉडल Oppo F33 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने इसके Pro वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था. F33 5G को कंपनी ने मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया था. साथ ही यह मॉडल उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो बड़ी बैटरी, मजबूत डिजाइन और स्मूद डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स.
कीमत और उपलब्धता
Oppo F33 5G तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें-
- 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये
- 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और
- 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है.
यह फोन Flipkart, Amazon, Oppo e-Store और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है. यह Forest Green और Pearl White कलर ऑप्शन में मिलेगा.
ऑफर्स की बात करें, तो चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और 180 दिनों तक एक्सीडेंटल व लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन मिलता है. इसके अलावा 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI और 12 महीने तक का लोन ऑप्शन भी उपलब्ध है.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Oppo F33 5G में 6.57 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है. डिस्प्ले पर AGC DT-STAR D+ ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है.
फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है. यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है.
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. साथ ही फोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग और AI कैमरा फीचर्स को सपोर्ट करेगा.
बैटरी और अन्य फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके साथ रिवर्स और बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलता है.
धूल और पानी से सेफ्टी के लिए फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है. साथ ही MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और मजबूत डिजाइन इसे ज्यादा टिकाऊ बनाते हैं.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है. इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: Oppo F33 Pro 5G Review: डिजाइन शानदार, लेकिन परफॉर्मेंस कमजोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










