7540mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, देखें कितनी है कीमत

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

Redmi Turbo 5 (Photo: Redmi India)

Xiaomi ने इंडिया में Redmi Turbo 5 को लॉन्च कर दिया है. इसमें गेमिंग, मल्टीटास्किंग और डेली यूज के लिए दमदार हार्डवेयर दिया गया है. लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर ₹2,000 तक की छूट भी मिल रही है.

विज्ञापन

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने आज भारत में अपना पहला Turbo सीरीज स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर दिया है. यह नया फोन तीन स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स में आता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें दमदार MediaTek Dimensity 8000 सीरीज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7,540mAh बैटरी है. यह फोन उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जिन्हें परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन की तलाश है. आइए इस फोन के बाकी के फीचर्स और प्राइस पर एक नजर डालते हैं.

Redmi Turbo 5 की कीमत 

भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹37,999 रखी गई है, जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, ज्यादा पावर चाहने वाले यूजर्स के लिए 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट ₹40,999 में उपलब्ध होगा.

अच्छी बात यह है कि SBI, ICICI Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. Redmi Turbo 5 की बिक्री भारत में 19 जून से Amazon पर शुरू होगी. इस स्मार्टफोन को आप Asphalt Black, Nitro Blue और Turbo White जैसे शानदार कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Realme से Motorola तक, 25 हजार से कम में ये ऑलराउंडर स्मार्टफोन्स हैं बेस्ट ऑप्शन

Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • यह डुअल सिम स्मार्टफोन Xiaomi के Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर रन करता है. कंपनी इसके लिए 4 साल तक OS अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है.
  • इसमें 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है.
  • फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स मिली हैं. यानी यह धूल और पानी को झेलने के लिए पूरी तरह तैयार है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें नया ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है.
  • लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D Ice-Loop Cooling System दिया गया है. इसमें 5,300 sq mm का बड़ा हीट डिसिपेशन एरिया शामिल है.
  • इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
  • इसमें 7,540mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. वहीं, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बदौलत फोन कुछ ही मिनटों में तेजी से चार्ज हो जाता है. खास बात यह है कि इसमें 27W रिवर्स फास्ट चार्जिंग भी मिलती है.

यह भी पढ़ें: ₹30000 से कम में ये 5 स्मार्टफोन्स हैं बेस्ट ऑप्शन, मिलते हैं पैसा वसूल फीचर्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola