बजट में आयी 7-सीटर Renault Triber 2026, जानिए क्या मिलेगा नया

Published by :Shivani Shah
Published at :29 Apr 2026 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
2026 Renault Triber

2026 रेनॉल्ट ट्राइबर / फोटो- रेनॉल्ट

Renault ने अपनी 7-सीटर Triber MPV के अपडेटेड वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है. नये मॉडल में अपडेटेड इंटीरियर, 8-इंच टचस्क्रीन और वेरिएंट वाइज नए फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि इंजन पहले जैसा ही है.

विज्ञापन

Renault India ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट MPV Renault Triber 2026 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है. नये मॉडल में कुछ जरूरी फीचर अपडेट और बेहतर प्रैक्टिकलिटी जोड़ी गई है. कंपनी का कहना है कि यह कार खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो कम बजट में ज्यादा स्पेस और फैमिली यूज के लिए एक अच्छा ऑप्शन चाहते हैं. इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Nissan Gravite से होगा.

कीमत और वेरिएंट्स

Renault Triber 2026 को चार वेरिएंट्स Authentic, Evolution, Techno और Emotion में पेश किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 5.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 8.48 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने खास तौर पर एंट्री और मिड वेरिएंट्स में ज्यादा वैल्यू जोड़ने की कोशिश की है, जिससे यह सेगमेंट में कॉम्पिटिटर बनी रहे.

इंटीरियर में क्या है नया?

नई Triber के केबिन में कुछ छोटे लेकिन काम के बदलाव किए गए हैं. इसमें ड्यूल-टोन डैशबोर्ड मिलेगा, जो केबिन को ज्यादा प्रीमियम लुक देता है. साथ ही 8-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन दिया गया है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट मिलेगा. नया सेंटर कंसोल डेली यूज को और आसान बनाएगा.

वेरिएंट वाइज फीचर्स

कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स में नये फीचर्स जोड़े हैं. ऐसे में-

  • Evolution वेरिएंट में अब स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, डे/नाइट IRVM और रियर केबिन लैंप मिलेगा.
  • Techno वेरिएंट में ड्राइवर आर्मरेस्ट, हाइट-एडजस्टेबल सीट, रियर डिफॉगर, थर्ड-रो पावर सॉकेट, फ्रंट ट्वीटर और पावर्ड ORVM जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
  • टॉप Emotion वेरिएंट में सेगमेंट-फर्स्ट ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जोड़ा गया है, जो इसे और खास बनाता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Renault Triber 2026 में पहले जैसा ही 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 72 hp की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि टॉप वेरिएंट में AMT का ऑप्शन भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: छोटी कार की सुविधा या SUV का अनुभव: सही चुनाव कैसे करें?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola