उत्तरी गंगा पथ और एक्सप्रेसवे से बदलेगी बिहार की सूरत, बढ़ेगी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के सतत प्रयासों और विशेष आग्रह के बाद बिहार सरकार विकास को नयी गति देने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्ध नजर आ रही है.

विज्ञापन

छपरा. सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के सतत प्रयासों और विशेष आग्रह के बाद बिहार सरकार विकास को नयी गति देने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्ध नजर आ रही है. सांसद ने स्पष्ट किया कि सारण क्षेत्र से जुड़े दो बड़े प्रस्ताव, उत्तरी गंगा पथ और एक्सप्रेसवे परियोजना, को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी है. उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं आने वाले समय में पूरे उत्तर भारत के विकास का नया मानक स्थापित करेंगी. सांसद के अनुसार पहली परियोजना गंगा पथ की तर्ज पर बिदुपुर से आमी मंदिर तक उत्तरी गंगा पथ के निर्माण की है. इस परियोजना से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, व्यापार को नयी गति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा. इससे सारण सहित आसपास के जिलों को सीधा लाभ प्राप्त होगा. दूसरी परियोजना के तहत बाकरपुर-डुमरिया घाट के शेष कार्य को पूरा करते हुए कोनहुआ से गोपालगंज तक एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण प्रस्तावित है. सांसद रूडी ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र को तेज और आधुनिक सड़क संपर्कता प्रदान करेगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रगति यात्रा के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज से पटना तक एक्सप्रेसवे निर्माण की घोषणा की थी, जो बिहार के परिवहन ढांचे को नयी दिशा देने वाला निर्णय है. इसके अलावा दिघवारा में जेपी सेतु के समानांतर एक नये पुल का निर्माण, उत्तरी रिंग रोड का विकास, नया हवाई अड्डा और शहरी विकास से जुड़ी अन्य योजनाएं भी प्रस्तावित हैं. सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं मिलकर सारण सहित पूरे बिहार के विकास के नक्शे को बदलने की क्षमता रखती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हालिया बिहार कैबिनेट के निर्णयों में औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी गयी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन