क्लासेन का क्लास, हेड का तूफान, हैदराबाद ने मुंबई को 6 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

ट्रैविस हेड, फोटो पीटीआई

MI vs SRH IPL 2026: ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारी के दम पर बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला गया.

विज्ञापन

MI vs SRH IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 243 रन का स्कोर बनाया. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 18.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 249 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. जीत के हीरो ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन रहे. ट्रैविस हेड ने 30 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली. जबकि हेनरिक क्लासेन ने 7 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 65 रन बनाए. क्लासेन का आखिर में सलिल अरोरा ने साथ दिया. उन्होंने 10 गेंदों में 3 छक्के और दो चौके की मदद से 30 रन बनाए और आखिर तक आउट नहीं हुए. हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने 45 रन की पारी खेली. अभिषेक ने 24 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जमाए. नीतीश कुमार रेड्डी ने 17 गेंदों में 3 चौके की मदद से 21 रन बनाए.

मुंबई की ओर से रायन रिकेल्टन ने 123 रन की पारी खेली

मुंबई की ओर से रायन रिकेल्टन ने गेंदों में 8 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 123 रन बनाए. विल जैक्स ने 22 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 46 रन बनाए. नमन धीर 17 गेंद में 3 चौकों की मदद से 22 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौके और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाए. तिलक वर्मा ने एक छक्के की मदद से 7 रन बनाए. जबकि सूर्यकुमार यादव ने एक चौके की मदद से केवल 5 रन बनाया.

मुंबई की ओर से एएम गजनफर ने चटकाए दो विकेट

मुंबई की ओर से एएम गजनफर ने सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए. उन्होंने 4 ओवर में 51 रन भी दिए. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिए. अश्वनी कुमार, विल जैक्स और जसप्रीत बुमराह सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. बुमराह ने 13.5, विल जैक्स ने 19.00 और अश्वनी कुमार ने 20.5 के औसत से रन लुटाए. तीन गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिला.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola