बिहार में तिलक से लौट रही सवारी बनी हादसे का शिकार, 3 की मौत, 5 घायल
तिलक समारोह में पसरा मातम
Bihar Road Accident: बिहार के सारण जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ. ऑटो और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे.
Bihar Road Accident: सारण जिले के दिघवारा थाना इलाके में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. ऑटो और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. यह मामला छपरा-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर सैदपुर गांव के पास का है.
तिलक समारोह से लौट रहे थे लोग
मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग अवतारनगर थाना इलाके के झौवा बसंत गांव के रहने वाले थे और दिघवारा के मानूपुर गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होकर ऑटो से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सैदपुर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.
इलाज के दौरान तीन की मौत
घटना की सूचना मिलते ही दिघवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दिघवारा पहुंचाया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया. डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.
मृतकों और घायलों की हुई पहचान
मृतकों में झौवा बसंत निवासी बृजमोहन मांझी (17), लालझरी देवी (48) शामिल हैं, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. घायलों में शंकर राम (60), रिया कुमारी (15), सुमित्रा देवी (45), वीरेंद्र मांझी (30) और लालमुनि देवी (50) शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही तिलक समारोह वाले घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया. पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है.
(सारण से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट)
Also Read: गोपालगंज में सड़क किनारे खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










