अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजना का लाभ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

एक वर्ष में किये गये कार्यों का डीएम ने दिया हिसाब कहा, हर हाल में पूरा करेंगे विकास का काम छपरा (सदर) : सरकार की विकास एवं कल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा. जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याओं के समाधान तथा प्रशासनिक कार्य शैली […]
विज्ञापन
एक वर्ष में किये गये कार्यों का डीएम ने दिया हिसाब
कहा, हर हाल में पूरा करेंगे विकास का काम
छपरा (सदर) : सरकार की विकास एवं कल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा. जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याओं के समाधान तथा प्रशासनिक कार्य शैली का लाभ आम जनों को दिलाने के लिए आम जनों के सुझावों को अमल में लाया जायेगा. ये बातें डीएम दीपक आनंद ने बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जनवारी 2015 से जनवरी 2016 तक जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों में की गयी उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहीं. मनरेगा के तहत 15 लाख 84 हजार 367 मानव दिवस का सृजन किया गया,
जबकि जीवीका के तहत सभी प्रखंडों के 190 पंचायतों के 607 गांवों में 7035 एसएचजी का गठन किया गया है. आधर कार्ड की सात एजेंसियों द्वारा अबतक 57 फीसदी आधार जेनरेट किया जा चुका है. सड़क निर्माण के क्षेत्र में पहलेजा दिघा पहुंच पथ के लिए अतिक्रमण खत्म करने के बाद इस साल के अंत तक सड़क मार्ग बन जाने की उम्मीद है.
इसके अलावे जिले में पथ प्रमंडल, एनएच, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन प्रमंडल के द्वारा अरबों की योजना से सड़कों के निर्माण के अलावे प्रशासनिक स्वास्थ्य, किसान भवन, योजना भवन, चिकित्सालय, टेनिस कोर्ट के निर्माण कार्य को पूरा किया.
परवरिश के तहत लाभुकों को राशि देने में सारण प्रथम : सारण जिले में 623 लाभुकों को बाल संरक्षण इकाई द्वारा स्वीकृति आदेश मिलते ही डीबीटी के माध्यम से राशि उनके खाते में भेजी जा रही है. वहीं मिसिंग द ट्रैक चाइल्ड पोटल पर बच्चों का डाटा इस पोटल पर दर्ज करने में भी सारण जिला प्रथम स्थान पर है.
स्वास्थ्य के क्षेत्र में ओपीडी में 30 लाख 90 हजार 578 मरीजों का उपचार किया गया. जबकि जिले में 14 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे की सुविधा सप्ताह के सातो दिन उपलब्ध है. जबकि दिघवारा, परसा, रिविलगंज, मशरक, जलालपुर, अमनौर स्वास्थ्य संस्थान, 30 बजे सीएचसी में हस्तांतरित करने के साथ-साथ 2 लाख 35 हजार 733 बच्चों का स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया गया है.
वहीं आम जनों की बेहतर सुविधा के लिए जनशिकायतों के निष्पादन व श्रमिकों को 25 लाख रूपये अनुदान राशि का भुगतान किया जा चुका है. डीएम दीपक आनंद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने तथा एनएच 101 तथा 102 के बीच फोर लेन को यथा शीघ्र पूरा कराने की दिशा में प्रयासरत है. वहीं नगर पालिका चौक तथा गांधी चौक के बीच खराब सड़कों की मरम्मति, हाइ मास्क लाइट का भरपुर लाभ शहरवासियों को दिलाने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के कार्य में भी तेजी लायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










