व्यवसायी को गोली मारने की प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

पप्पू सिपाही, पूर्व मुखिया अमरेंद्र समेत आठ को बनाया नामजद बनियापुर : सोमवार को हंसराजपुर में गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से जख्मी शराब व हार्डवेयर व्यवसायी चंद्रशेखर कुंवर के फर्दबयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी, जिसमें भुसांव पंचायत के मुखिया पति संजीव कुमार उर्फ पप्पू सिपाही, पूर्व मुखिया अमरेंद्र सिंह सहित […]
विज्ञापन
पप्पू सिपाही, पूर्व मुखिया अमरेंद्र समेत आठ को बनाया नामजद
बनियापुर : सोमवार को हंसराजपुर में गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से जख्मी शराब व हार्डवेयर व्यवसायी चंद्रशेखर कुंवर के फर्दबयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी, जिसमें भुसांव पंचायत के मुखिया पति संजीव कुमार उर्फ पप्पू सिपाही, पूर्व मुखिया अमरेंद्र सिंह सहित आठ लोगों को नामजद किया गया है. घटना का मुख्य कारण नामजद लोगों द्वारा रंगदारी की मांग को पूरा नहीं करना बताया गया है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना के दिन व्यवसायी अपना दुकान खोल बगल में मजदूरों को बुलाने जा रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार जलालपुर थाना क्षेत्र बेलकुंडा गांव निवासी अभिमन्यु सिंह, स्थानीय थाना क्षेत्र के लौवा निवासी जीतेंद्र साह एवं हरिहरपुर निवासी संजीव कुमार उर्फ पप्पू सिपाही तथा दूसरी बाइक पर हंसराजपुर निवासी अमरेंद्र सिंह अपने दो भाई अमित कुमार उर्फ टुनटुन सिंह एवं आलोक कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह पहुंचे एवं अभिमन्यु सिंह गाली-गलौज करने लगे, तभी जीतेंद्र साह ने गोली चला दी, जिससे वह असंतुलित हो बाइक से गिर गया. तभी पप्पू सिपाही ने दूसरी गोली चलायी,
जो मेरे बाये कंधे में लगी. तीसरी गोली अमरेंद्र सिंह ने चलायी, जो मुंह की जवरे की चिरती हुई बाहर निकल गयी. चौथी गोली अमित कुमार उर्फ टुनटुन सिंह ने चलायी, जो दाहिने कंधे में लगी. घटना के साजिशकर्ता एवं अंजाम तक पहुंचाने में मझवलिया के सुरेंद्र सिंह एवं हरिहरपुर निवासी मनोकामना कुंवर की भूमिका अहम बताते हुए नामजद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










