पति ने मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ा

छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बरदहिया गांव में एक महिला को उसके पति व ससुर द्वारा मारपीट कर हाथ तोड़ दिया गया. घायल महिला सरोज देवी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल महिला का बयान लेकर भगवान बाजार थाने की पुलिस ने मढ़ौरा पुलिस को भेज दिया है. […]
छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बरदहिया गांव में एक महिला को उसके पति व ससुर द्वारा मारपीट कर हाथ तोड़ दिया गया. घायल महिला सरोज देवी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल महिला का बयान लेकर भगवान बाजार थाने की पुलिस ने मढ़ौरा पुलिस को भेज दिया है. सरोज के पति मिथिलेश महतो तथा ससुर नागेश्वर महतो एवं परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद किया गया है. पुअनि राकेश कुमार राय ने बताया कि महिला का एक हाथ टूट गया है. उसके साथ मारपीट करने के बाद परिजनों ने कई दिनों तक उपचार नहीं कराया.
पड़ोसी ने उसके मायके रामनगर सूचना दी, जिसके बाद उसकी मां वहां जाकर लायी और उपचार के लिए अस्पताल में भरती कराया. घटना का कारण घरेलू विवाद है और महिला का पति बेरोजगार है, जो हमेशा उसे प्रताड़ित करता है. फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










