विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

Published at :02 Feb 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

छपरा (कोर्ट) : दहेज में चारपहिया वाहन नहीं मिलने पर पति व ससुरालवालों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने तथा घर छोड़ फरार हो जाने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी व मृतका के पिता सुरेंद्र राय ने […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : दहेज में चारपहिया वाहन नहीं मिलने पर पति व ससुरालवालों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने तथा घर छोड़ फरार हो जाने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी व मृतका के पिता सुरेंद्र राय ने दर्ज कराते हुए अपनी पुत्री ऋतु कुमारी के पति राकेश कुमार, ससुर सुरेंद्र प्रसाद यादव, सास उषा देवी और देवर राहुल कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया है.

आरोप में कहा गया है कि उन्होंने अपनी पुत्री को शादी राकेश के साथ अप्रैल 2015 में की थी. शादी के बाद उनसे दहेज में चारपहिया वाहन की मांग की गयी, जिसे पूरा नहीं करने पर उनकी पुत्री को नाना प्रकार से प्रताड़ित किया जाता रहा और अंत में 28 जनवरी को उसकी हत्या कर शव ही गायब कर सभी घर से फरार हो गये. सीजेएम राधेश्याम शुक्ला ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश मढ़ौरा थानाध्यक्ष को दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन