क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक 10 को

Published at :02 Feb 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक 10 को

छपरा (सदर) : सारण प्रमंडल क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक 10 फरवरी को प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर की अध्यक्षता में होगी. बैठक में परमिट के लिए आवेदन, कंप्यूटर टाइप, समय सारणी सात प्रतियों में तथा मार्ग का नक्शा विहित शुल्क के चालान एवं अद्यतन कागजात को साथ लेकर बैठक में शामिल होने का निर्देश संबंधित […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : सारण प्रमंडल क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक 10 फरवरी को प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर की अध्यक्षता में होगी. बैठक में परमिट के लिए आवेदन, कंप्यूटर टाइप, समय सारणी सात प्रतियों में तथा मार्ग का नक्शा विहित शुल्क के चालान एवं अद्यतन कागजात को साथ लेकर बैठक में शामिल होने का निर्देश संबंधित वाहन मालिकों को दिया है.

संयुक्त आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकारी, सारण सच्चिदानंद चौधरी ने सभी संबंधित वाहनों के आपत्तिकर्ता के कागजात अधूरे होने पर स्वीकर नहीं करने तथा मान्य कागजात की मूल प्रतियां देने का निर्देश दिया है. बैठक में सारण, सीवान, गोपालगंज के जिला परिवहन पदाधिकारी, बीएसआरटीसी के छपरा के प्रमंडलीय प्रबंधक, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर के प्रतिनिधि, आयुक्त, सारण के गोपनीय कोषांग, राज्य परिवहन आयुक्त एवं गैर सरकारी सदस्य शामिल होंगे.

पूर्व में यह बैठक तीन फरवरी को ही होनेवाली थी. बैठक में पूर्व में आवेदन देनेवाले वाहन मालिकों के परमिट पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. परमिट की आवश्यकता महसूस करनेवाले वाहन मालिक पांच फरवरी तक आरटीए के कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन