नकद समेत लाखों की संपत्ति चुरायी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

दो घरों में दिया गया चोरी की घटना को अंजाम छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के दो बंद घरों से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर करीब सात लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना रविवार की रात की है. घटना के समय दोनों घरों में कोई नहीं था. […]
विज्ञापन
दो घरों में दिया गया चोरी की घटना को अंजाम
छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के दो बंद घरों से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर करीब सात लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना रविवार की रात की है. घटना के समय दोनों घरों में कोई नहीं था. नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामनरेश राम के घर का ताला तोड़ कर दो लाख पांच हजार नकद, आभूषण समेत करीब छह लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. करीब चार लाख के आभूषण की चोरी हुई है.
परिजनों ने बताया कि गृहस्वामी के इलाज के लिए बैंक से दो लाख पांच हजार रुपये कर्ज लिये थे. वही रुपये घर में रखे गये थे. बगल में स्थित अधिवक्ता हरेशर प्रसाद राय के घर में चोरी की गयी है. परिवार के सभी सदस्य दिल्ली गये हुए थे. उनके घर में 70 हजार नकद, बरतन, कपड़ा, आभूषण आदि की चोरी की गयी है. चोरी गये सामान की कीमत एक लाख रुपये हैं.
बंद घरों को बना रहे हैं निशाना : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंद घरों को चोरों द्वार निशाना बनाया जा रहा है. इससे पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है. अब तक रामनगर, प्रभुनाथ नगर, टाड़ी, मेथवलिया समेत कई गांवों में बंद घरों से चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. बंद घरों में चोरी करनेवाले गिरोह का उद्भेदन भी हाल ही में किया गया है.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष : चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसकी जांच की जा रही है. घर बंद कर बाहर जानेवाले गृह स्वामी पुलिस को सूचना दें. इससे घरों की निगरानी की जा सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










