हादसा. शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड दुकान में लगी आग, 30 हजार नकद भी जला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 3:36 AM (IST)
विज्ञापन

आठ लाख का कपड़ा जला ग्रामीणों, पुलिस प्रशासन व अग्निशमन दल ने आग पर पाया काबू कई महत्वपूर्ण कागजात भी हुए खाक परसा : परसा बाजार स्थित वीरेंद्र मार्केट में स्थित अनिल हैंडलूम एंड जेनरल स्टोर में शनिवार की मध्य रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. अगलगी को देख स्थानीय लोगो द्वारा […]
विज्ञापन
आठ लाख का कपड़ा जला
ग्रामीणों, पुलिस प्रशासन व अग्निशमन दल ने आग पर पाया काबू
कई महत्वपूर्ण कागजात भी हुए खाक
परसा : परसा बाजार स्थित वीरेंद्र मार्केट में स्थित अनिल हैंडलूम एंड जेनरल स्टोर में शनिवार की मध्य रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. अगलगी को देख स्थानीय लोगो द्वारा थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी दुकानदार अनिल सिंह को तथा थानाध्यक्ष राज रूप राय को फोन से सूचना दी गयी. खबर मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच अग्निशमन दल को फोन कर बुलाया.
स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन के अलावा अग्निशमन दल के अथक प्रयास के घंटों बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक अगलगी में 30 हजार नकद, एटीएम कार्ड, दुकान और बिजली के कागज, बैंक की पासबुक समेत कई महत्वपूर्ण कागजात समेत लगभग आठ लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी.
हाइवोल्टेज के कारण लगी आग : दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि बिजली के हाइ वोल्टेज के कारण दुकान में आग लगी है. दुकानदार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी दुकान बंद कर घर चला गया. रात के 11 बजे के करीब दुकान में आग लगने की सूचना लोगों द्वारा फोन से दी गयी. सूचना पाकर दुकान पर पंहुचा, तो देखा कि स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है और दुकान में रखा कपड़ा धूं-धूं कर जल रहा था.
दुकानदार ने थानेदार और सीओ को दिया आवेदन : अगलगी की घटना को लेकर दुकानदार अनिल सिंह ने एक लिखित आवेदन थानाध्यक्ष और स्थानीय सीओ अवधेश कुमार नेपाली को देकर सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है. आवेदन में आठ लाख का कपड़ा, 30 हजार नकद, कई महत्वपूर्ण कागजात जलने की बात बतायी गयी है.
घटना के बाद सीओ ने घटनास्थल पहुंच कर दुकानदार और स्थानीय लोगों से जानकारी ली और हरसंभव सहायता करने का भरोसा दिलाया. वहीं, दर्जनों दुकानदारों ने थाना पहुंच आवेदन देकर थानाध्यक्ष और सीओ से सरकारी सहायता राशि दिलाने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










