राजद जिलाध्यक्ष से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक रणधीर

छपरा : गंभीर रूप से बीमार होने के पश्चात इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भरती राजद के जिलाध्यक्ष बलागुल मोबीन से छपरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार ने दिल्ली में जाकर मुलाकात की. श्री सिंह ने अध्यक्ष श्री मोबीन का कुशल क्षेम होने के बाद उनके जल्द स्वास्थ्य होने की […]
छपरा : गंभीर रूप से बीमार होने के पश्चात इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भरती राजद के जिलाध्यक्ष बलागुल मोबीन से छपरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार ने दिल्ली में जाकर मुलाकात की. श्री सिंह ने अध्यक्ष श्री मोबीन का कुशल क्षेम होने के बाद उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की.
उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर उनके इलाज के संबंध में जानकारी हासिल करने के साथ ही बेहतर चिकित्सा व सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि श्री मोबीन नवंबर से ही दिल्ली में इलाज के लिए एडमिट हैं. वहां उनका डायलिसिस किया जा रहा है. चिकित्सकों ने उनकी स्थिति के स्थिर बने होने की बात कही है.
श्री मोबीन के इलाज के लिए प्रवास के दौरान ही पार्टी के जिलाध्यक्ष का चुनाव आयोजित हुआ एवं उनकी अनुपस्थिति में ही सर्वसम्मति से उन्हें लगातार पांचवी बार जिलाध्यक्ष चुना गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










