महाराणा देश की रक्षा के लिए करते रहे संघर्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2016 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : महाराणा प्रताप क्षत्रिय संगठन ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को सलेमपुर में महाराणा प्रताप की पूण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ राजेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप ने भारत की रक्षा मुगलों व अफगानियों से की. विदेशी शक्तियों को भारत […]
विज्ञापन
छपरा : महाराणा प्रताप क्षत्रिय संगठन ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को सलेमपुर में महाराणा प्रताप की पूण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ राजेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप ने भारत की रक्षा मुगलों व अफगानियों से की. विदेशी शक्तियों को भारत से खदेड़ने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे. संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ रांजीव रंजन सिंह ने महाराणा प्रताप को वीर एवं सच्चा देश भक्त बताया.
सभा की अध्यक्षता प्रो अरविंद सिंह ने की. वहीं डॉ राजेश की माता ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप को सभी जाति, धर्म व वर्ग को साथ लेकर चलने वाला बताते हुए उनके मार्ग पर चलने को ही श्रद्धांजलि बताया. पूर्व में महाराणा के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर सचिव ओमप्रकाश सिंह, बिरजु सिंह, विवेक सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










