पांच लाख के आभूषण चुराये

Published at :30 Jan 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
पांच लाख के आभूषण चुराये

छपरा (सारण) : शहर के मौना साढ़ा रोड स्थित शिव मंदिर के समीप निवासी फर्नीचर व्यवसायी अरविंद कुमार गुप्ता के घर से हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. उसी मकान में नीचे दुकान है तथा ऊपर व्यवसायी अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहते हैं. पिछले कई दिनों से परिवार के सदस्यव्यवसायी […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : शहर के मौना साढ़ा रोड स्थित शिव मंदिर के समीप निवासी फर्नीचर व्यवसायी अरविंद कुमार गुप्ता के घर से हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. उसी मकान में नीचे दुकान है तथा ऊपर व्यवसायी अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहते हैं.
पिछले कई दिनों से परिवार के सदस्यव्यवसायी के बड़े पुत्र का इलाज कराने के लिए पटना गये हुए थे. वहीं, छोटा लड़का शहर में शादी समारोह में शामिल होने गया था. इसी दौरान चोरी की घटना हो गयी.
चोरों ने मुख्य गेट का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और गृहस्वामी के कमरे में रखी अलमारी को तोड़ कर उसमें रखे डेढ़ लाख नकद समेत पांच लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली. मकान तथा दुकान में सीसी टीवी कैमरा लगा हुआ है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चोरी गये आभूषण में गले का हार, चेन, कान बाली, झुमका, मांगटीका, अंगूठी आदि शामिल हैं. घटना के समय परिवार का कोई सदस्य नहीं था. शादी समारोह से व्यवसायी के पुत्र लौटा, तो ताला टूटा हुआ पाया. उसी समय नगर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन