विद्युत अधिभार के लिए प्रमंडलीय बैठक पांच को

Published at :29 Jan 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत अधिभार के लिए प्रमंडलीय बैठक पांच को

छपरा (सदर) : वित्तीय वर्ष 2016-17 के विद्युत अधिभार वृद्धि के लिए बिहार विद्युत विनायक आयोग के द्वारा सारण प्रमंडल की बैठक सारण समाहरणाय के सभाकक्ष में पांच फरवरी को आयोजित की गयी है. बैठक में बिहार विद्युत विनायक आयोग के अध्यक्ष एससी नेगी (अवकाशप्राप्त आइएएस), एससी झा व अन्य विभागीय पदाधिकारी भाग लेंगे. डीएम […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : वित्तीय वर्ष 2016-17 के विद्युत अधिभार वृद्धि के लिए बिहार विद्युत विनायक आयोग के द्वारा सारण प्रमंडल की बैठक सारण समाहरणाय के सभाकक्ष में पांच फरवरी को आयोजित की गयी है. बैठक में बिहार विद्युत विनायक आयोग के अध्यक्ष एससी नेगी (अवकाशप्राप्त आइएएस), एससी झा व अन्य विभागीय पदाधिकारी भाग लेंगे. डीएम दीपक आनंद के अनुसार, नाॅर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पटना के द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 के विद्युत अधिभार वृद्धि के लिए प्रस्ताव दिया गया है.

इसके संबंध में जन सुनवाई के दौरान आम जनों से आयोग के सदस्य राय जानेंगे कि पावर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी का विद्युत अधिभार वृद्धि प्रस्ताव वर्तमान परिवेश में आम जनों के हित में कितना उचित है. पत्र की प्रति सारण प्रमंडल के आयुक्त, सारण, सीवान व गोपालगंज के डीएम, सभी एसडीओ, सीओ, बीडीओ, विधि मंडल के अध्यक्ष, चैंबर ऑफ काॅमर्स, विद्युत अधीक्षण अभियंता आदि को भेजी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन