जन समस्याओं का समाधान करें पदाधिकारी: सीग्रीवाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jan 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

नहीं बख्शे जायेंगे भ्रष्ट अधिकारी जलालपुर : भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. जनता की सेवा करना ही मेरा धर्म है. ये बातें रविवार को महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने अपने आवास पर जनता दरबार के दौरान लोगों की फरियाद सुनते हुए कहीं. उन्होंने कहा कार्य के प्रति लापरवाही करनेवाले […]
विज्ञापन
नहीं बख्शे जायेंगे भ्रष्ट अधिकारी
जलालपुर : भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. जनता की सेवा करना ही मेरा धर्म है. ये बातें रविवार को महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने अपने आवास पर जनता दरबार के दौरान लोगों की फरियाद सुनते हुए कहीं. उन्होंने कहा कार्य के प्रति लापरवाही करनेवाले अधिकारी सचेत हो जाएं,
नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें. श्री सीग्रीवाल ने जनता की समस्याओं को सुनने के दौरान कई अधिकारियों से वार्ता कर कई मामलों का निष्पादन कराया. इस अवसर पर बिजली, राशन, केरोसिन, नामांकन, इलाज सहित अन्य मामलों का भी निष्पादन किया गया. मौके पर रामाशंकर मिश्र, पंकज कुमार, नीलेश सिंह, गुड्डू चौधरी, राजेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










