गणतंत्र दिवस परेड का जवानों ने किया रिहर्सल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jan 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर होनेवाले मुख्य समारोह का रिहर्सल राजेंद्र स्टेडियम में रविवार को किया गया. बिहार, बीएमपी, सैप, एनसीसी कैडेटों, भारत स्काउट गाइड आदि ने रिहर्सल परेड में हिस्सा लिया. इस अवसर पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने रिहर्सल कराया और गणतंत्र दिवस समारोह को अंतिम रूप दिया गया. गणतंत्र दिवस […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर होनेवाले मुख्य समारोह का रिहर्सल राजेंद्र स्टेडियम में रविवार को किया गया. बिहार, बीएमपी, सैप, एनसीसी कैडेटों, भारत स्काउट गाइड आदि ने रिहर्सल परेड में हिस्सा लिया. इस अवसर पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने रिहर्सल कराया और गणतंत्र दिवस समारोह को अंतिम रूप दिया गया.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह आयोजित होगा. मुख्य समारोह में स्वास्थ्य मंत्री सह प्रभारी मंत्री तेज प्रताप झंडोत्तोलन करेंगे. इस अवसर पर विभिन्न विभागों तथा सामाजिक संगठनों की ओर से सरकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों पर आधारित झांकी भी निकाली जायेगी. इस अवसर पर संध्या समय आयोजित होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी तैयारी को अंतिम रूप दिया गया.
जिला परिवहन पदाधिकारी श्याम किशोर ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम एकता भवन में आयोजित होगा. रिकाॅर्डिंग डांस करनेवाले कलाकारों को इस बार कार्यक्रम से दूर रखा गया है. गायन- वादन- नृत्य प्रस्तुत करनेवाले कलाकार ही शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










