सख्ती. एक माह में उजागर हुए दर्जनों मामलों के बाद हरकत में आयी पुलिस

Published at :21 Jan 2016 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
सख्ती. एक माह में उजागर हुए दर्जनों मामलों के बाद हरकत में आयी पुलिस

पशु तस्करों पर कसेगा शिकंजा जिले के सभी थानाध्यक्षों को जांच अभियान चलाने का दिया गया निर्देश एक माह के अंदर करीब एक दर्जन पशु तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार छपरा (सारण) : जिला पुलिस पशु तस्करों पर शिकंजा कसने के प्रति कटिबद्ध हो गयी है. पुलिस ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिये […]

विज्ञापन

पशु तस्करों पर कसेगा शिकंजा

जिले के सभी थानाध्यक्षों को जांच अभियान चलाने का दिया गया निर्देश
एक माह के अंदर करीब एक दर्जन पशु तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छपरा (सारण) : जिला पुलिस पशु तस्करों पर शिकंजा कसने के प्रति कटिबद्ध हो गयी है. पुलिस ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिये हैं. जिले के सभी थानाध्यक्षों को जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. जांच अभियान चला कर पकड़े गये तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की सख्त हिदयात दी गयी है.
खास कर सभी प्रमुख मार्गों पर यह अभियान चलेगा. मालवाहक वाहनों पर लाद कर दूसरे राज्य व जिले के पशुओं को लाने व ले जानेवालों पर नकेल कसने की तैयारी पुलिस ने की है. जिला तथा राज्य की सीमा पर अवस्थित सभी थानों को विशेष रूप से जांच करने का निर्देश दिया गया है. बिना अनुमति के पशुओं को वाहन पर लाद कर ढुलाई करना कानूनन अपराध है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन