मांगों की पूर्ति होने तक जारी रहेगी हड़ताल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2015 8:05 PM
समस्तीपुर. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयाल चौधरी ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के लिए समान काम के लिए समान वेतनमान की मांग की पूर्त्ति होने तक बेमियादी हड़ताल जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण मैट्रिक कॉपी मूल्यांकन कार्य ठप है. शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर अपनी […]
समस्तीपुर. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयाल चौधरी ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के लिए समान काम के लिए समान वेतनमान की मांग की पूर्त्ति होने तक बेमियादी हड़ताल जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण मैट्रिक कॉपी मूल्यांकन कार्य ठप है. शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया है. उन्होंने कहा कि पॉलीटेक्नीक प्रवेश परीक्षा में वीक्षण कार्य का बहिष्कार करने वाले शिक्षक धन्यवाद के पात्र हैं. उन्होंने विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर एवं शिक्षकों के साथ बैठक कर यह दावा किया कि हड़ताल सौ फीसदी सफल है. मौके पर विनोद कुमार शर्मा, कमलदेव, निलय कुमार, मो. इकबाल रजा, नितीश कुमार, मो. शमशी, दिलीप पासवान, आशीष कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










