रोहतास: कोचस में सफाई व्यवस्था फेल, गंदगी से बढ़ा संक्रमण का खतरा
Published by : Vikash Jha Updated At : 12 Jun 2026 8:40 PM
नाली में फेंका हुआ कचड़ा
Rohtas News: Rohtas News: रोहतास के कोचस प्रखंड में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं. लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद नियमित कचरा उठाव नहीं होने से लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है.
Rohtas News (रमेश कुमार पाण्डेय): रोहतास जिले के प्रमुख प्रखंडों में शुमार कोचस आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है. स्वर्णिम इतिहास और राजनीतिक पहचान के बावजूद यहां की सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रशासनिक उदासीनता पर उठ रहे सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता और जनप्रतिनिधियों के उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से कचरे का उठाव नहीं होने से दुर्गंध फैल रही है. इससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है.
लाखों खर्च के बावजूद नहीं दिख रहा असर
जानकारी के अनुसार ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत पंचायतों में हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किये जाते हैं. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के मानकों के अनुरूप कचरे के संग्रहण, पृथक्करण और निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है, लेकिन धरातल पर इसका अपेक्षित असर दिखाई नहीं दे रहा है. अधिकांश पंचायतों में सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है.
संक्रमण फैलने का बढ़ा खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेर से मच्छरों और अन्य रोगजनक जीवों की संख्या बढ़ रही है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है. गांवों के मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर फैले कचरे के कारण राहगीरों को भी परेशानी हो रही है.
नियमित सफाई की मांग
लोगों ने प्रशासन से नियमित सफाई अभियान चलाने और कचरा उठाव की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है.
क्या कहते हैं बीडीओ
इस संबंध में बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










