सासाराम में मवेशी गाड़ी को लेकर बवाल, भीड़ ने जमकर की मारपीट; कई गंभीर घायल

घटनास्थल की तस्वीर
Sasaram News: सासाराम में बछड़े को ले जा रहे लोगों के साथ मारपीट की गई. सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. जिसके बाद घायलों को भीड़ से बाहर निकाला गया.
Sasaram News: (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) रोहतास जिले के सासाराम शहर में गुरुवार की देर रात बवाल हो गया. बछड़े को ले जा रहे लोगों के साथ मारपीट की गई. नगर थाना क्षेत्र में यह घटना हुई. कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. जानकारी के अनुसार, अवधूत भगवान राम कॉलेज के पास एक बछड़े को गाड़ी में ले जाया जा रहा था. इसी दौरान स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली. तभी मोहल्ले के लोगों ने गाड़ी को घेर लिया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई.
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा. एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी टीम के साथ घटनास्पथल पहुंचीं. जिसके बाद अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया. बवाल शांत होने के बाद घायलों को भीड़ से बाहर निकाला गया.
घायलों का इलाज
घटना के बाद घायलों का अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू कराया गया. साथ ही गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया.
जांच जारी
प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. बछड़े को किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था, इसकी जांच हो रही है. पूरे मामले को देखते हुए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
लोगों से अपील
अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. कानून को हाथ में नहीं लेने को कहा गया है. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने को कहा गया है.
स्थिति नियंत्रण में
फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है. एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










