कोचस में एफएलएन उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, 31 जुलाई तक भाषा-गणित मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश

Author Ramesh Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
कार्यशाला को संबोधित करती प्रभारी बीइओ और उपस्थित प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक | Prabhat Khabar Network

कार्यशाला को संबोधित करती प्रभारी बीइओ और उपस्थित प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक | Prabhat Khabar Network

कोचस में पीएम श्री हाई स्कूल में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 4 से 8 तक के छात्रों की भाषा और गणितीय दक्षता का आकलन कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना था. मूल्यांकन रिपोर्ट 31 जुलाई तक जमा करनी होगी.

विज्ञापन

Sasaram News : कोचस में पीएम श्री हाई स्कूल, कोचस में मंगलवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की भाषा एवं गणितीय दक्षता का आकलन कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना था.

भाषा और गणितीय दक्षता का होगा मूल्यांकन

बैठक में शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि विद्यार्थियों की भाषा दक्षता के तहत अक्षर, शब्द, अनुच्छेद एवं कहानी पढ़ने की क्षमता तथा गणित के अंतर्गत जोड़, घटाव, गुणा और भाग की दक्षता का मूल्यांकन किया जाए. इस मूल्यांकन की रिपोर्ट तैयार कर 31 जुलाई तक प्रखंड संसाधन केंद्र में जमा करने का निर्देश दिया गया.

गंभीरता और पारदर्शिता से करें मूल्यांकन : बीईओ

प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरभि राज ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों से अपील की कि मूल्यांकन कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि प्रत्येक बच्चे की वास्तविक सीखने की स्थिति का सही आकलन हो सके और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके.

ऑडिट कार्य को लेकर भी दिए गए निर्देश

बैठक में विद्यालयों में चल रहे ऑडिट कार्य की जानकारी भी दी गई. बताया गया कि ऑडिट टीम संबंधित विद्यालयों में पहुंचकर अभिलेखों एवं वित्तीय कार्यों का निरीक्षण करेगी. इसके मद्देनजर सभी विद्यालयों को आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया.

एफएलएन कार्यक्रम की दी विस्तृत जानकारी

एक दिवसीय उन्मुखीकरण के समन्वयक सागर शर्मा ने शिक्षकों को एफएलएन कार्यक्रम के विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालयों में चार तथा प्राथमिक विद्यालयों में दो शिक्षकों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है.

व्हाट्सएप समूह के निर्देशों का करें पालन

प्रखंड संसाधन केंद्र के लेखापाल के.के. उपाध्याय ने कहा कि विभाग की ओर से व्हाट्सएप समूह में साझा किए जा रहे प्रत्येक संदेश को प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक गंभीरता से पढ़ें और उसका समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें. कार्यशाला में प्रधानाध्यापक जयराम पाल, भरत प्रसाद सिंह, बीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विजय कुमार, संजय कुमार राम, कृष्ण बिहारी सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद साह, राधेश्याम पाल, कंचन कुमारी सहित प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Ramesh Kumar

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन