राेहतास: राजस्थान से सकुशल बरामद की गुमशुदा युवती, मानव तस्करी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
प्रेस को संबोधित करते डीएसपी व अन्य | Prabhat Khabar Network

प्रेस को संबोधित करते डीएसपी व अन्य | Prabhat Khabar Network

रोहतास पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है. राजस्थान में बेची गई युवती को सुरक्षित वापस लाया गया है और गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Sasaram News : रोहतास नगर थाना में दर्ज गुमशुदगी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी का खुलासा किया है. राजस्थान में बेची गई युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है. मामले में अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.

गुमशुदगी की जांच में सामने आया मानव तस्करी का मामला

पुलिस के अनुसार, बुधवार को रोहतास नगर थाना में गुमशुदगी के संबंध में कांड संख्या 256/26 दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीड़िता की बरामदगी के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

राजस्थान में ₹2.50 लाख में बेचने की मिली जानकारी

अनुसंधान के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली कि अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह ने पीड़िता को राजस्थान में ₹2.50 लाख में बेच दिया है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र के नानोर गांव में छापेमारी की.

युवती सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही मानव तस्करी गिरोह के दो सदस्यों तूफान सिंह और पिंटू राठौर को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी राजस्थान के झालावाड़ जिले के नानोर गांव के निवासी बताए गए हैं.

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस अभियान में नगर थाना के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक राजकेश्वर सिंह मिश्रा, महिला सिपाही शोभा कुमारी तथा डीआईयू टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस मामले की गहन जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन