गढ़नोखा मॉडल स्कूल में निर्वाचन जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को जिम्मेदार मतदाता बनने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:गढ़नोखा मॉडल स्कूल में दीप प्रज्वलित कर निर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीडीसी, बीडीओ एवं उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीडीसी, बीडीओ एवं उपस्थित अधिकारी

गढ़नोखा मॉडल स्कूल में निर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे ने युवाओं को मतदान के महत्व और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की गई.

विज्ञापन

Sasaram News : गढ़नोखा मॉडल स्कूल में सोमवार को निर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विजय कुमार पांडे और प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और निर्वाचन प्रक्रिया की सही जानकारी देना था.

मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : डीडीसी

उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे ने 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें जिम्मेदार मतदाता बनने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, लगन और जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं. यदि विद्यार्थी इन मूल्यों को अपनाते हैं तो वे अपने जीवन के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए.

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील

डीडीसी ने विद्यार्थियों से 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है और युवाओं की भागीदारी से लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी.

ईएलसी क्लब के माध्यम से चल रहे जागरूकता कार्यक्रम

प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली ने बताया कि 24 जुलाई से निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. इनके तहत छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रक्रिया, मतदाता के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के महत्व की जानकारी दी जा रही है. विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी, निबंध, भाषण, शपथ ग्रहण और जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं.

प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने निर्वाचन से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर उत्साहपूर्वक दिए. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. अंत में सभी प्रतिभागियों ने निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ददन सिंह ने किया.

कई जनप्रतिनिधि और शिक्षाविद रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दानदाता सदस्य बालाजीत सिंह, नगर परिषद के सिटी मैनेजर प्रवीण कुमार ओझा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राज दीप, आईडीबीपीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. भीम सिंह, प्रो. मुक्तिनाथ सिंह, प्रो. रामकिशुन सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर, घोरडीहा के एचएम राहुल कुमार, नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार, मास्टर ट्रेनर अनुज कुमार, दीपक मोहन, मोहन शर्मा, राजीव कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार सहित विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन