सासाराम: शराब के मामले में पकड़े गए बंदी की जेल में मौत, परिजनों ने प्रताड़ना और हत्या का लगाया आरोप, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रूम के बाहर आक्रोशित परिजन व इनसेट में मृतक की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : सासाराम मंडलकारा में एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई है. परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम मंडलकारा में बंद एक विचाराधीन बंदी की मंगलवार दोपहर सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतक की पहचान तिलौथू थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 26 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है. अमरजीत को 13 सितंबर 2026 को मद्यनिषेध मामले में न्यायिक हिरासत में मंडलकारा भेजा गया था.

विज्ञापन

मद्यनिषेध मामले में 13 सितंबर को भेजा गया था जेल

जानकारी के अनुसार, अमरजीत कुमार को मद्यनिषेध मामले में कांड संख्या EXCISE-1688/26 और बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहत गिरफ्तार किया गया था. 13 सितंबर 2026 को विशेष न्यायाधीश (उत्पाद प्रथम), सासाराम के न्यायालय से न्यायिक हिरासत में उसे मंडलकारा, सासाराम भेजा गया था.

सुबह तबीयत बिगड़ने पर कैदी वार्ड में कराया गया भर्ती

कारा प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार की सुबह अचानक अमरजीत की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद सुबह करीब 7:15 बजे उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दोपहर करीब 1:55 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.

सासाराम मंडलकारा की तस्वीर
सासाराम मंडलकारा की तस्वीर

मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने किया हंगामा

अमरजीत की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. मृतक के परिजनों ने पुलिस और कारा प्रशासन पर प्रताड़ना तथा हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कैदी वार्ड और पूरे अस्पताल परिसर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी.

भाई ने जेल के अंदर हत्या का लगाया आरोप

मृतक के भाई ने जेल प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई की जेल के अंदर सुनियोजित तरीके से हत्या की गयी है. उन्होंने आरोप लगाया कि अमरजीत को जेल में पर्याप्त सुरक्षा और समय पर उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिली, जिसके कारण उसकी जान चली गयी.

भाई ने यह भी आरोप लगाया कि अमरजीत की तबीयत बिगड़ने के बाद भी परिजनों को समय पर इसकी सूचना नहीं दी गयी. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि जेल में बंद अमरजीत की मौत किन परिस्थितियों में हुई.

View on Instagram

Also Read : सासाराम के उत्तरी बरांव में लगा सहयोग शिविर, डीडीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं और त्वरित समाधान का दिया निर्देश

सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच की मांग

परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कराने की मांग की है. मृतक के भाई ने आशंका जतायी कि अमरजीत के साथ जेल के अंदर मारपीट की गयी और बाद में उसकी मौत को बीमारी से हुई मौत बताने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि, परिजनों द्वारा लगाये गये इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

Also Read : मंडलकारा में बंद विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत, अल्कोहल विदड्रॉल सिंड्रोम की आशंका

मौत के कारण का पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है. प्रशासनिक स्तर पर मेडिकल बोर्ड की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है. अधिकारियों की ओर से फिलहाल मौत के कारण को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही अमरजीत की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

View on Instagram
मृतक की फाइल तस्वीर
मृतक की फाइल तस्वीर

परिवार में तीन छोटे बच्चों के अनाथ होने का आरोप

मृतक के पिता सुरेंद्र यादव ने रोते-बिलखते हुए पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि अमरजीत ही परिवार का भरण-पोषण करता था. परिजनों के अनुसार, अमरजीत के पीछे परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं. परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : कैमूर में शराब मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑटो से 24.660 लीटर अंग्रेजी शराब समेत बीयर बरामद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन