मनेर के शेरपुर गंगा घाट से अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

Updated:
विज्ञापन
मनेर गंगा घाट पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

मनेर के शेरपुर गांव में गंगा घाट से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव की हालत सड़ी-गली होने से पहचान में मुश्किल आ रही है. हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Patna Murder Suspicion: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव स्थित गंगा घाट से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

गंगा किनारे मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार शेरपुर गंगा घाट पर नदी किनारे ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा. शव मिलने की सूचना तत्काल मनेर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को बरामद कर लिया.

हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंका गया हो सकता है. हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

सड़ी-गली हालत में मिला शव

पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत होती है. वह नीले रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए था. शव काफी सड़ी-गली अवस्था में मिलने के कारण उसकी पहचान करने में कठिनाई हो रही है.

पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है.

क्या बोले थानाध्यक्ष

मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शेरपुर गंगा घाट से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


विज्ञापन
Suaib Khan Maner

लेखक के बारे में

By Suaib Khan Maner

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन