सिंगल चार्ज में 260km रेंज... Avore EX इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, कीमत 1.23 लाख से शुरू

Avore EX2 S (Photo: avore.in)
Avore ने भारत में अपनी EX इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज लॉन्च की है. इसकी शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये है. तीन वेरिएंट में आने वाली यह बाइक 260km तक की रेंज, 114km/h की टॉप स्पीड, AI फीचर्स, 6 राइडिंग मोड और 5 साल/60,000km की वारंटी के साथ आती है.
अगर आप नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक नया ऑप्शन आ गया है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप Avore ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल EX लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इस बाइक को EX1, EX2 और EX2 S नाम के तीन वेरिएंट में उतारा है. इन तीनों मॉडल्स में सबसे बड़ा फर्क बैटरी, मोटर और मिलने वाले फीचर्स का है.
कीमत और वारंटी
खास बात यह है कि EX1 की कीमत पहले 10,000 कस्टमर्स के लिए 1.25 लाख रुपये रहेगी. इसके बाद इसकी कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा कर दिया जाएगा. वहीं, EX2 की कीमत 1.50 लाख रुपये और EX2 S की कीमत 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. अच्छी बात यह है कि बाइक के सभी वेरिएंट्स पर कंपनी 5 साल या 60,000 किमी (जो पहले पूरा हो) की वारंटी दे रही है.
बैटरी और परफॉर्मेंस
Avore EX1
- EX1 में 3.24kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे 10.5kW इलेक्ट्रिक मोटर और 750W चार्जर के साथ जोड़ा गया है.
- कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 160 km तक चल सकती है.
- इसकी टॉप स्पीड 100 km/h है और यह महज 3.2 सेकेंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ लेती है. इसके अलावा, राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 4 राइडिंग मोड भी दिए गए हैं.
Avore EX2
- EX2 में 5kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जबकि 10.5kW की मोटर वही रहती है.
- कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज होने पर 255 km तक की रेंज देती है.
- इसकी टॉप स्पीड 100 km/h है और 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ने में इसे भी 3.2 सेकेंड ही लगते हैं.
- खास बात यह है कि इसकी बैटरी को इनबिल्ट 1,500W चार्जर की मदद से 20% से 80% तक सिर्फ 2 घंटे में चार्ज किया जा सकता है.
Avore EX2 S
- EX2 S इस लाइनअप का सबसे दमदार मॉडल है. इसमें 114 km/h की टॉप स्पीड मिलती है.
- कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज होने पर 260 km तक की रेंज देती है.
- यह सिर्फ 2.8 सेकेंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ लेती है.
- इसमें 6 राइडिंग मोड दिए गए हैं. सबसे खास फीचर इसका सिम्युलेटेड गियरबॉक्स है, जो राइडर को ट्रेडिशनल गियर वाली बाइक जैसा फील देने के लिए तैयार किया गया है.
ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च से पहले जानिए Honda ADV 160 की 5 खूबियां, क्यों है यह स्कूटर सबसे अलग?
फीचर्स
Avore EX1
- 7-इंच सेगमेंट LCD डिस्प्ले
- 4 राइडिंग मोड: रिवर्स, इको, सिटी और स्पोर्ट
- इनबिल्ट चार्जर
Avore EX2 और EX2 S
- EX2: 7-इंच LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल
- EX2 S: AI इंटीग्रेशन के साथ 7-इंच टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले
- फुल-मैप नेविगेशन (सिर्फ EX2 S में)
- स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
- जियो-फेंसिंग
- क्रैश अलर्ट
- प्रिडिक्टिव हेल्थ ट्रैकिंग
- एडाप्टिव हेडलाइट
- हिल होल्ड असिस्ट
- क्रूज़ कंट्रोल
- गाइडिंग लाइट
- रिजेनरेटिव ब्रेकिंग
- 1,500W इनबिल्ट चार्जर
- 6 राइडिंग मोड: PAM Plus, Eco, City, Sports, Hyper और Gear Mode
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
- Avore EX1 और EX2 में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.
- दोनों मॉडल चेन ड्राइव सिस्टम के साथ आते हैं, जबकि टॉप वेरिएंट EX2 S में ज्यादा एडवांस और कम मेंटेनेंस वाला बेल्ट ड्राइव सिस्टम मिलता है.
- तीनों मॉडल में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. साथ ही CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) भी मिलता है.
ये भी पढ़ें: Zelio x-Men इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जानें इसके फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










