मालोपाड़ा गांव में आग लगने से चार घर जले
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 Dec 2025 6:10 PM
बैसा
बैसा. प्रखंड के मालोपाड़ा पंचायत के मालोपाड़ा गांव वार्ड नंबर – 2 में बीती रात्रि लगभग 8 बजे अचानक आग लगने के कारण चार परिवारों के घर जल कर राख हो गये. पीड़ित परिवारों में मिंटु साह, सत्यनारायण साह,मीरा देवी एवं रूना देवी शामिल हैं. पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. परंतु आग लगने के साथ ही भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई. जैसे – तैसे आग पर काबू पाया गया. तब तक घर समेत घर में रखा अनाज, वस्त्र, फर्नीचर आदि सामग्री जल कर राख हो गयी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि मो आरिफ आलम फौरन घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की सूचना प्रशासन को दी एवं पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने हेतु प्रशासन से मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










