सरकारी बसों में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, 22 फीसदी बढ़े यात्री, मुर्शिदाबाद-मालदा में टूटा रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

बस में मुफ्त यात्रा का टिकट दिखाती महिलाएं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

West Bengal Free Bus: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना के पहले दिन महिला यात्रियों की संख्या में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है. कोलकाता में 2.44 लाख और पूरे राज्य में 4.88 लाख महिलाओं ने 1 जून को मुफ्त यात्रा की.

विज्ञापन

West Bengal Free Bus: पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही महिलाओं के लिए अपने सबसे बड़े चुनावी मास्टरस्ट्रोक को जमीन पर उतार दिया है. 1 जून से सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना (Free Bus Travel Scheme) की शुरुआत हो गयी. योजना लागू होने के पहले ही दिन पूरे सूबे में महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

बसों के फेरे बढ़ाने की योजना पर शुरू हुआ काम

परिवहन विभाग के मुताबिक, एक सप्ताह पहले की तुलना में पहले ही दिन महिला यात्रियों की संख्या में लगभग 22 प्रतिशत की भारी-भरकम वृद्धि दर्ज की गयी. इस बंपर रिस्पांस को देखते हुए अब सरकार बसों के बेड़े को बढ़ाने और महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटों का कोटा बढ़ाने की एक मेगा प्रशासनिक योजना पर काम कर रही है.

4 लाख से 4.88 लाख के पार हुई यात्रियों की संख्या

परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 मई को कोलकाता में सरकारी बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या लगभग 2 लाख थी. 1 जून को योजना लागू होते ही यह आंकड़ा 22 फीसदी बढ़कर 2,44,121 पर पहुंच गया. 25 मई को पूरे बंगाल में करीब 4 लाख महिलाओं ने सरकारी बसों का इस्तेमाल किया था, जो 1 जून को बढ़कर 4.88 लाख हो गयी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल की महिलाओं की हो गयी बल्ले-बल्ले, अन्नपूर्णा भंडार से मिलेंगे 3000 रुपए, 1 जून से सरकारी बसों में यात्रा भी फ्री

इन जिलों में सबसे ज्यादा लाभार्थी

कोलकाता के बाद सबसे ज्यादा महिला लाभार्थी राजधानी से दूर मुर्शिदाबाद, मालदा, पुरुलिया और बांकुड़ा जैसे जिलों में रहीं. इससे पता चलता है कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े जिलों की महिलाओं को इस योजना से बड़ी राहत मिली है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लंबी दूरी की यात्री भी होगी मुफ्त : अग्निमित्रा पॉल

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने इस योजना की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि भाजपा की पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर जो वादा किया था, उसे पहली कैबिनेट में ही प्राथमिकता दी गयी है. मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल लोकल रूटों तक सीमित नहीं है. छोटी और लंबी दूरी (जैसे कोलकाता से उत्तर बंगाल या दीघा), दोनों प्रकार की यात्राओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में बदला सियासी मिजाज! भाजपा की 3000 रुपए वाले ‘अन्नपूर्णा भंडार’ के फॉर्म बांट रहे ममता बनर्जी के पार्षद

West Bengal Free Bus: सीटों का आरक्षण बढ़ेगा

परिवहन विभाग अब प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने के तात्कालिक उपायों पर विचार कर रहा है. इसके साथ ही राज्य संचालित सभी बसों में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिक सीटें आरक्षित करने का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में लक्ष्मीर भंडार घोटाले की होगी SIT जांच, 30 लाख फर्जी खाते खंगालेंगे अधिकारी

अन्नपूर्णा भंडार के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, ऐसे पक्का करें 3000 रुपए

लक्ष्मी भंडार और युवा साथी की काट अन्नपूर्णा भंडार योजना, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए, अन्नपूर्णा देवी की घोषणा

अन्नपूर्णा योजना : बंगाल की महिलाओं को जून से हर महीने मिलेंगे 3000 रुपए, कहीं आपका नाम कट तो नहीं गया?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola