लक्ष्मी भंडार और युवा साथी की काट अन्नपूर्णा भंडार योजना, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए, अन्नपूर्णा देवी की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल के कुल्टी में परिवर्तन यात्रा में अन्नपूर्णा देवी को सम्मानित करते भाजपा के नेता. फोटो : प्रभात खबर

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिलाओं को बड़ी सौगात की घोषणा की है. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, तो राज्य की महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपए देने का ऐलान किया. उन्होंने ममता बनर्जी सकार पर जमकर हमला बोला. खासकर महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर टीएमसी सरकार पर निशाना साधा.

विज्ञापन

आसनसोल, संतोष कुमार : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. जनता को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक वादे किये जा रहे हैं. बड़ी-बड़ी घोषणाएं हो रहीं हैं. ममता बनर्जी ने लक्ष्मी भंडार योजना की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी, युवाओं के लिए युवा साथी योजना लांच की, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा भंडार योजना का ऐलान कर दिया है. इसके तहत महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपए दिये जायेंगे. यह राशि सीधे महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किये जायेंगे.

विज्ञापन

आसनसोल के कुल्टी में अन्नपूर्णा देवी की जनसभा

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को आसनसोल संसदीय क्षेत्र के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के चिनाकुड़ी में भाजपा की परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया. सभा में उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और घुसपैठ जैसे मुद्दों को उठाया. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में 2026 में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा.

कुल्टी में उमड़ा जनसैलाब, परिवर्तन का संकेत

जनसभा में जुटी भीड़ का जिक्र करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कुल्टी में जो जनसैलाब उमड़ा है, वह इस बात का संकेत है कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से भाजपा जीतेगी और उसकी सरकार बनेगी.

ब्रेन ड्रेन और युवाओं के भविष्य पर सवाल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ब्रेन ड्रेन की स्थिति पैदा हो गयी है. राज्य के युवा रोजगार के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यहां प्रतिभा की बजाय पैसे लेकर नौकरियां बांटी जा रही हैं. युवाओं की ऊर्जा का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय योजनाओं के नाम बदलने का आरोप

अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर केंद्र की योजनाओं के नाम बदलकर श्रेय लेने और धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विकास के लिए लगातार धन भेज रही है, लेकिन उसका सही उपयोग नहीं हो रहा है. कई जनहितकारी योजनाएं राज्य में लागू नहीं की जा रही हैं, जिससे आम जनता वंचित रह जाती है.

भ्रष्टाचार और कुशासन पर तीखा प्रहार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन बढ़ा है. जनता का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हुई है और आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार घिरी

अन्नपूर्णा देवी ने पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस गंभीर विषय पर संवेदनशील नहीं है. घुसपैठ की वजह से राज्य की जनता के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं. अन्नपूर्णा देवी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ममता बनर्जी को खूब खरी-खोटी सुनायी.

भाजपा नेताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप घोष, सौमित्र खां, जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, विधायक अग्निमित्रा पाल, डॉ अजय पोद्दार, कृष्णेंदु मुखर्जी और जितेंद्र तिवारी समेत कई नेता उपस्थित थे. नेताओं ने भी राज्य में परिवर्तन की जरूरत पर जोर दिया.

इसे भी पढ़ें

लक्ष्मी भंडार योजना 2026: बंगाल सरकार अब देगी 1500 रुपए, कौन और कैसे ले सकता है लाभ?

बंगाल चुनाव से पहले 1500 रुपए बेरोजगारी भत्ता की सौगात, नयी योजना लाएगी ममता बनर्जी सरकार

2.42 करोड़ महिला वोटर पर टिकी तृणमूल कांग्रेस की निगाहें, बढ़ाया लक्खी भंडार का अनुदान

Bengal News: लक्ष्मी भंडार योजना पर भाजपा नेता की विवादित टिप्पणी, भड़की टीएमसी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola